केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत पंचतत्व में विलीन हो गईं। रुद्रप्रयाग में विद्यापीठ स्थित त्रिवेणी घाट पर हजारों लोगों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। बेटी एश्वर्या और भतीजे शैलेंद्र रावत ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।
कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक को पुष्पचक्र भेंटकर श्रद्धांजलि दी। वहीं, पुलिस की टुकड़ी ने हथियार झुकाकर विधायक को अंतिम विदाई दी।