फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर आग का कहर: उत्तराखंड में डराने लगे सुलगते जंगल...लोगों का घरों में फूल रहा दम, अब तक पांच की मौत

Sun, 05 May 2024 06:05 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड में जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों मे इन दिनों जंगल आग की चपेट में हैं। इस फायर सीजन में जंगल की आग की 886 घटनाएं हो चुकी हैं। जिसकी चपेट में आकर अब तक पांच की मौत और पांच लोग घायल हो चुके हैं। वहीं, 1107 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

उत्तरकाशी जिले की बाड़ाहाट रेंज से लेकर धरासू रेंज के जंगल अधिक जल रहे हैं। विभाग के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक 19.55 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल गए हैं। जहां धुएं से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, वहीं आग बुझाने में वन विभाग का दम फूल रहा है।

Uttarakhand Forest Fire:  हमारा काम है आग लगाना और आग पर चलना...चमोली का वीडियो वायरल, तीन युवक गिरफ्तार
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बीते गुरुवार शाम को बाड़ाहाट रेंज के जंगलों में फैली आग रविवार तक भी नहीं बुझ पाई। वहीं, मुखेम रेंज के डांग, पोखरी गांव से लगे जंगल के साथ डुंडा रेंज के चामकोट व दिलसौड़ क्षेत्र में भी जंगल वनाग्नि की चपेट में हैं। शनिवार दोपहर में डुंडा रेंज के जंगल दिनभर जलते रहे।
विज्ञापन

3 of 5
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला
वहीं, धरासू रेंज में फेडी व सिलक्यारा से लगे जंगल भी धधकते नजर आए। वन विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो अभी तक वनाग्नि की चपेट में आकर उत्तरकाशी वन प्रभाग में 19.55 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो चुका है। वहीं अब तक वनाग्नि की 27 घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं।

4 of 5
जंगल में आग से धुआं - फोटो : अमर उजाला
वनाग्नि के चलते अमूल्य वन संपदा के साथ वन्यजीवों को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है। लेकिन वन विभाग की ओर वनाग्नि की रोकथाम के लिए कोई सार्थक प्रयास नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि वन विभाग का कहना है कि वनाग्नि नियंत्रण के लिए संसाधन बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जंगल में आग बुझते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
इधर, जिले में वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए वन विभाग को आपदा प्रबंधन मद से बीस लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने धनराशि आवंटित कर वनाग्नि नियंत्रण के लिए सभी संबंधित विभागों को मिलजुल कर कारगर कदम उठाए जाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें