जंगल में आग
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बीते गुरुवार शाम को बाड़ाहाट रेंज के जंगलों में फैली आग रविवार तक भी नहीं बुझ पाई। वहीं, मुखेम रेंज के डांग, पोखरी गांव से लगे जंगल के साथ डुंडा रेंज के चामकोट व दिलसौड़ क्षेत्र में भी जंगल वनाग्नि की चपेट में हैं। शनिवार दोपहर में डुंडा रेंज के जंगल दिनभर जलते रहे।