यही नहीं केंद्र में बाहरी दवाइयां मिलने पर समिति ने कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम और सीएमओ को अवगत कराया है। औषधि निरीक्षक केंद्र का गुरुवार को निरीक्षण करेंगे। बता दें कि अनुश्रवण एवं निगरानी समिति के सदस्य व सिविल जज सीनियर डिविजन/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार, सदस्य/ जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट जिला चिकित्सालय बौराड़ी पहुंचे थे।