फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022 : शिवराज चौहान ने हरिद्वार में किया कन्या पूजन, कहा- राहुल गांधी की सभा होती है मनोरंजन जनसभा

Fri, 11 Feb 2022 03:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार में शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में वह शुक्रवार को हरिद्वार में मौजूद रहे। वह हरिद्वार में श्री हरिहर आश्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद महाराज से मिले। इस दौरान उन्हाेंने स्वामी श्री अवधेशानंद महाराज के साथ कन्या पूजन किया और देशवासियों की सुख-समृद्धि, कल्याण की कामना की। 

Uttarakhand Chunav 2022: आज 35 भारी बर्फबारी वाले बूथों के लिए रवाना हो जाएंगी पोलिंग पार्टियां
शंकर आश्रम स्थित होटल क्लासिक रेजिडेंसी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की लहर है। इससे पिछली बार से भी अधिक सीटों पर भाजपा रिकॉर्ड सीटें लेते हुए सरकार बनाएगी। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सभा मनोरंजन सभा होती है। क्योंकि राहुल गांधी के पास ना कोई तर्क होते हैं और ना ही कोई तथ्य।
विज्ञापन

2 of 5
हरिद्वार में कन्यापूजन करते शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी केवल हंसी के पात्र बनकर रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि हरीश रावत प्रदेश में सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। जो एक नहीं पांच-पांच बार चुनाव हार चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हरिद्वार में शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेसी भ्रष्टाचार के आरोप लगाती है। लेकिन कांग्रेसी से अधिक भ्रष्टाचार और कहां होगा। जब मुख्यमंत्री रहते हुए हरीश रावत सरकार प्रदेश को लूटने का सीधा-सीधा टेंडर दे देते हैं।

4 of 5
आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद महाराज से मिले शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
कहा कि जिन सीडीएस बिपिन रावत पर कांग्रेसी पहले तमाम आरोप लगाती थी। आज उनके कटआउट लगाकर चुनाव में घूम रही है। जिन भगवान श्रीराम को काल्पनिक कांग्रेस बताती थी। आज कांग्रेस राम नाम जप कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहा कि कांग्रेस कहती कुछ है और करती कुछ है। उन्होंने साथ ही कांग्रेस के चारधाम चार काम पर भी तंज किया कि सोनिया, राहुल, प्रियंका और दामा बाढेरा कांग्रेस के चारधाम हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें