फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला के बयान से उत्तराखंड में हो सकता है 'तख्तापलट'

Thu, 04 Aug 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
हरीश रावत - फोटो : file photo
हरक सिंह रावत पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली यु‌वति के नए बयान से उत्तराखंड मुख्यमंत्री की परेशानियां बढ़ गई हैं। वहीं भाजपा रावत के इस्तीफे की मांग कर रही है। पीड़िता की ओर से पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ दबाव में रेप का मुकदमा दर्ज कराने का बयान देने से हरक को राहत मिल सकती है। वहीं, मुख्यमंत्री हरीश रावत की मुसीबत बढ़ सकती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
कोर्ट
महिला ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के दबाव में मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। लिहाजा, हरीश रावत के लिए यह बयान मुसीबत खड़ी कर सकता है। कानून के जानकारों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मानें तो झूठा मुकदमा दर्ज कराने के मामले में पुलिस फरियादी महिला के खिलाफ भी आईपीसी की धारा 182 के तहत कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 10
हरक सिंह रावत - फोटो : AmarUjala
दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल ने बताया कि अगर मुकदमा समाप्त होता है तो पुलिस महिला के खिलाफ 182 की कार्रवाई कर सकती है। ऐसे में हरक सिंह रावत को राहत मिल जाएगी। हालांकि सबूतों का भी इसमें अहम रोल है।

4 of 10
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला
वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव शर्मा का कहना है कि महिला ने 164 के बयान (मजिस्ट्रेटी बयान) में मुख्यमंत्री हरीश रावत पर मोबाइल से धमकी देने और मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है तो इससे हरीश रावत की मुसीबत बढ़ सकती है। उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने, धमकी देने और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा बनता है।
विज्ञापन

5 of 10
हरक सिंह रावत - फोटो : AmarUjala
वहीं, महिला के खिलाफ भी 182 की कार्रवाई का आधार है। जिसमें दोषी पाए जाने पर छह महीने की कैद या जुर्माना अथवा दोनों सजाएं हो सकती हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुयेश कुकरेती के मुताबिक 164 के बयान की विधिक मान्यता ज्यादा है। पुलिस का विवेचक या हरक सिंह चाहें तो महिला के खिलाफ 182 की कार्रवाई हो सकती है। अगर महिला की बात सबूतों में सही पाई जाती है तो वह 182 की कार्रवाई से भी बच सकती है।
विज्ञापन

6 of 10
ajay bhatt - फोटो : amar ujala
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने हरक सिंह रावत पर आरोप लगाने वाली महिला के नए खुलासे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा है कि षड़यंत्रकारियों को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इससे साफ हो गया है कि सत्ता पक्ष विपक्ष के खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना से फर्जी मुकदमे दर्ज करा रहा है।
विज्ञापन

7 of 10
अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala
बुधवार को जारी बयान में भट्ट ने कहा है कि हरक सिंह रावत पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने खुलासा कर दिया है कि उसने किसके कहने पर ऐसा किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले दिन से जो कह रही थी वह अब साबित हो गया है।

8 of 10
अजय भट्ट - फोटो : file photo
हमने इस मामले में राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा कोई षड्यंत्र किये जाने की आशंका व्यक्त की थी। साथ ही हमने यह भी कहा था की कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि अब नया खुलासा आने पर षड्यंत्र की बात सिद्ध हो गई है और कानून को अपना काम करना चाहिए। क्योंकि इस प्रकार षड्यंत्र किया जाना भी अपने आप में गंभीर अपराध है।

9 of 10
प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमरउजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि हरीश रावत एक ओर स्टिंग में फंसे हैं और उनके खिलाफ सीबीआई जांच भी चल रही है। अब यह गंभीर प्रकरण सामने आया है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायकों प्रणव चैंपियन और रेखा आर्य के खिलाफ भी षड़यंत्र रच रहे हैं।
विज्ञापन

10 of 10
हरीश रावत - फोटो : पीटीआई
इसके अलावा भाजपा विधायक पूरन फर्त्वाल, राजकुमार ठकुराल, अरविंद पांडेय और गणेश जोशी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को फंसाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन, उनका कोई पैंतरा सफल नहीं होगा। भट्ट ने कहा कि हरीश रावत ने उत्तराखंड पर गहरा धब्बा लगाया है और राज्य की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें