फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में मेहंदी रचाकर उत्तराखंड सीएम ने दिया अनोखा संदेश

Thu, 04 Aug 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
uttarakhand cm harish rawat apply henna on his bhaiya - फोटो : amar ujala
आपने तीज के मौके पर अक्सर महिलाओं और युवतियों को मेहंदी लगवाते देखा होगा, लेकिन देहरादून में उत्तराखंड सीएम हरीश रावत भी तीज के मौके पर मेहंदी लगाते दिखे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
uttarakhand cm harish rawat apply henna on his hand - फोटो : amar ujala
महिला सशक्त होगी तो ही राज्य सशक्त होगा। राज्य में महिलाओं के लिए करीब दस फूड एंड क्राफ्ट सेंटर खोले जाएंगे। नगर निगम और नगर पालिकाओं से महिलाओं के लिए मेहंदी कार्नर और ब्यूटीशियन आदि के लिए बाजार विकसित किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीएनआई ब्वॉयज इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

3 of 6
uttarakhand cm harish rawat apply henna on his hand
इंदिरा अम्मा की महिलाओं ने कैंटीन सहित अन्य जगहों पर तीज कार्यक्रम की शुरुआत की। इसका मुख्य आयोजन पलटन बाजार स्थित सीएनआई ब्वॉयज इंटर कॉलेज में किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री ने मेंहदी से हाथ पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो भी बनवाया।

4 of 6
uttarakhand cm harish rawat apply henna on his hand
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिडकुल में महिलाओं के लिए उद्योग लगाए जाएंगे। महिलाओं को अधिक से अधिक स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार की ओर से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घर-घर तक बेटी बचाओ का संदेश पहुंचाना होगा। इस मौके पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने सभी के हाथों में मेहंदी लगाई। इसके साथ ही सावन के गीत गाए। महिलाओं ने झूला भी झूला।
विज्ञापन

5 of 6
uttarakhand cm harish rawat apply henna on his hand
सीडीओ आलोक कुमार पांडे ने बताया कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए यह पहल की गई है। बताया कि सीएनआई के साथ ही घंटाघर स्थित इंदिरा अम्मा कैंटीन, दून अस्पताल, ट्रांसपोर्ट नगर कैंटीन और सेलाकुई कैंटीन में भी तीज तक महिलाएं मेहंदी लगाएंगी। बताया कि त्रिवेणी घाट पर भी महिलाओं ने मेहंदी लगाने का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व झरना कमठान, एडीएम प्रशासन प्रताप शाह, पूजा द्विवेदी आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
uttarakhand cm harish rawat apply henna on his hand
आयोजन में पहुंचे डीएम रविनाथ रमन और एसएसपी सदानंद दाते ने भी हाथ में मेहंदी लगवाई। उन्होंने हाथ में बेटी की फोटो बनवाई और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश लिखवाया। इतना ही नहीं उन्होंने दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया। हाथों में यह संदेश लिखवाने के बाद दोनों ने साथ में फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें