मुख्यमंत्री हरीश रावत के हाथों सोमवार को एक गलती होते-होते बच गई। अगर वह यह गलती कर बैठते तो सीएम साहब बुरे फंस जाते।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
हरीश रावत
- फोटो : Self
उत्तराखंड के मुखिया को सोमवार को एक काम्पलेक्स का उद्घाटन करना था। वह जिस काम्पलेक्स का उद्घाटन करने जा रहे थे, उसके खिलाफ एमडीडीए में कार्रवाई चल रही है। नक्शे से ज्यादा निर्माण का नोटिस मिलने के बाद उसका कंपाउंडिंग के लिए मैप जमा हुआ है।
विज्ञापन
3 of 7
सीएम हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
हालांकि अभी उसकी कंपाउंडिंग पर निर्णय नहीं हुआ है। अंतिम समय में इसकी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने आनन-फानन में अपना कार्यक्रम बदल दिया।
4 of 7
हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
सोमवार को मुख्यमंत्री को बतौर मुख्य अतिथि करनपुर स्थित एक काम्पलेक्स में टू व्हीलर शोरूम का उद्घाटन करना था। इसके लिए कई दिन पहले उन्होंने मंजूरी भी दे दी। जिसके बाद मेजबान ने मुख्यमंत्री के प्रोटोकोल के मुताबिक तैयारियां शुरू कर दी।
विज्ञापन
5 of 7
harish rawat
- फोटो : अमरउजाला
निमंत्रण पत्र भी बांट दिए गए। सोमवार सुबह कार्यक्रम की सभी तैयारियां फाइनल हो गई और सभी लोग मुख्यमंत्री का इंतजार करने लगे। तभी सीएम कार्यालय से सूचना मिली कि अपरिहार्य कारणों से मुख्यमंत्री नहीं पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
हरीश रावत
- फोटो : अमरउजाला
दरअसल मुख्यमंत्री तक अंतिम समय में किसी ने यह जानकारी पहुंचा दी कि जिस काम्पलेक्स में वह उद्घाटन करने जा रहे हैं, उसमें कुछ अवैध निर्माण हुआ है। नक्शे से हटकर और ज्यादा हुए निर्माण पर एमडीडीए ने नोटिस जारी किया था।
बाद में भवन स्वामी ने नक्शा कंपाउंडिंग के लिए एमडीडीए में जमा करवा दिया। एमडीडीए सचिव पीसी दुमका ने कंपाउंडिंग के लिए नक्शा जमा होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अभी कंपाउंडिंग पर निर्णय नहीं हुआ है। बायलॉज के अनुसार परीक्षण के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।