फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम में पसीना बहाएंगे उत्तराखंड के CM त्रिवेंद्र, हिमाचल और झारखंड के सीएम को दिया 'फिटनेस चैलेंज'

Fri, 25 May 2018 09:06 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 2
trivendra singh rawat
उत्तराखंड के सीएम भी अब जिम में पसीना बहाते नजर आएंगे। उन्होंने हिमाचल और झारखंड के सीएम को भी 'फिटनेस चैलेंज' दिया है। खानपुर, रुड़की विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन’ के फिटनेस चैलेंज को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने स्वीकार कर लिया है।

‘हम फिट तो इंडिया फिट’ मुहिम के तहत दोनों ने अपने-अपने ट्विटर हैंडल पर फिटनेस की वीडियो पोस्ट की है। यही नहीं, सीएम ने तो अपनी पोस्ट में हिमाचल प्रदेश और झारखंड के मुख्यमंत्री को भी टैग करते हुए उन्हें फिटनेस चैलेंज दे दिया है।

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की ओर से ट्विटर पर शुरू की गई ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ मुहिम के तहत विधायक चैंपियन ने बृहस्पतिवार को पुशअप्स करते हुए अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर डाली थी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
Fitness Challenge
उन्होंने सीएम, खेल मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी को टैग करते हुए फिटनेस चैलेंज दिया था। इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए शुक्रवार सुबह सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने अपनी फिटनेस की वीडियो ट्विटर पर शेयर की।

सीएम रावत ने ट्विटर पर लिखा है कि स्वस्थ भारत-समृद्ध भारत के संकल्प के लिए चलाई जा रही इस मुहिम में मैं भी शामिल होकर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और झारखंड के सीएम रघुवर दास को फिटनेस चैलेंज देता हूं। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने भी ट्विटर पर जिम करते हुए वीडियो डाली और चैंपियन को टैग करते हुए लिखा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने भी अपनी जिम करते हुए वीडियो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। उन्होंने भी सीएम, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, वित्त मंत्री प्रकाश पंत और बलराज पासी को फिटनेस चैलेंज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें