फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली आपदा: सैलाब में लापता पत्नी और बेटी के लौटने की आस लगाए हैं रामकृष्ण, आंखों से नहीं रुक रहे आंसू

Fri, 19 Feb 2021 01:30 AM IST
अलका त्यागी प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
विज्ञापन
1 of 6
पत्नी और बेटी के लौटने का इंतजार करते रामकृष्ण - फोटो : अमर उजाला
दूध बेचकर घर का भरण पोषण करने वाले रामकृष्ण के परिवार का सुख चैन उत्तराखंड की ऋषिगंगा के सैलाब ने छीन लिया है। इस आपदा के 12 दिन बाद भी उनकी पत्नी और बेटी लापता हैं। तब से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

2 of 6
पत्नी और बेटी के लौटने का इंतजार करते रामकृष्ण - फोटो : अमर उजाला
रामकृष्ण कहते हैं कि हर समय बेटी और पत्नी का चेहरा सामने आ जाता है। ऋषिगंगा की आपदा ने कई परिवारों को कभी न भरने वाले जख्म दे दिए। किसी ने बेटा, किसी ने पति तो किसी ने पत्नी को इस आपदा में खो दिया। क्षेत्र के कई घरों में दुखों का सैलाब उमड़ा हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 6
चमोली में आपदा के बाद बनी दलदल - फोटो : अमर उजाला
तपोवन निवासी 55 वर्षीय रामकृष्ण सेमवाल की 21 वर्षीय बेटी अंजना और पत्नी सरोजनी देवी घास काटने के लिए धौली नदी किनारे गए थे। अचानक ऋषिगंगा में आई बाढ़ के सैलाब में दोनों बह गए। रामकृष्ण बताते हैं बेटी ने इंटर पास कर बीए में दाखिला लिया था। हम उसकी शादी करने पर भी विचार कर रहे थे, लेकिन अब वह कहां खो गई कुछ पता नहीं। 

4 of 6
चमोली में आपदाग्रस्त क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
रैणी गांव की आपदा ने मेरे घर को उजाड़ दिया है। रामकृष्ण की एक बेटी संजना 10वीं में और बेटा शिवम नवीं कक्षा में पढ़ता है। परिवार में आर्थिकी का कोई दूसरा साधन नहीं है। पत्नी और बेटी के जाने के बाद अब अन्य बच्चों की परवरिश के साथ गाय भैंस पालना उनके लिए आसान नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
चमोली में आपदा के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आपदा में लापता 204 लोगों में से 62 शव मिल चुके हैं जबकि 142 अभी भी लापता हैं। वहीं 27 मानव अंग भी अलग-अलग स्थानों से बरामद हुए हैं। वहीं टनल से पानी निकालने के बाद से यहां फिर से मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चमोली में आपदा - फोटो : अमर उजाला
सात फरवरी को ऋषिगंगा में आई बाढ़ में रैणी पावर प्रोजेक्ट और तपोवन जल विद्युत परियोजना में काम करने वाले कर्मचारियों और मजदूरों के अलावा स्थानीय लोग भी लापता हो गए थे। प्रशासन ने 204 लोगों के लापता होने की बात कही थी, जिसके बाद से लोगों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें