अस्पताल में घायल के साथ कांग्रेस प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
लिब्बहेड़ी में हुए हंगामें के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलौर लाया गया। शहबान, तौकीन और शकील हाजी समेत पांच लोग घायल अवस्था में पहुंचे थे। इसमें से एक का हाथ टूटा है, दूसरे के पैर में गंभीर चोट है। एक अन्य को गंभीर चोट लगी है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।