फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock 5.0: वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार रहे उत्तराखंड के पर्यटन स्थल, चारों तरफ दिखी रौनक, तस्वीरें...

Sun, 04 Oct 2020 10:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल/देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में अनलॉक-5 का का पहला हफ्ता पर्यटन कारोबारियों के लिए बेहद मुफीद साबित हुआ है। लगातार तीन दिन से नैनीताल, मसूरी, टिहरी, देहरादून में पर्यटकों की काफी भीड़ रही। सभी पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की दिनभर चहल-पहल रही। रविवार को नैनीताल के करीब 95 फीसदी होटल सैलानियों के लिए खुल गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल में माल रोड, चिड़ियाघर, नैना देवी मंदिर, गुरुद्वारा, पंत पार्क, तल्लीताल और मल्लीताल, भोटिया मार्केट में भी खासी भीड़ रही। इससे लॉकडाउन की मार झेल चुके पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले नजर आए। देर शाम तक पर्यटकों के वाहन सड़कों पर दौड़ते नजर आए। दोपहर बाद पार्किंग स्थल पैक हो गए। पर्यटकों ने नैनीझील में नौकायन किया। 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को नैनीताल के मुख्य पर्यटक स्थल चिड़ियाघर में 481 पर्यटक और 75 विद्यार्थी पहुंचे। साथ ही केव गार्डन में 450 पर्यटकों ने प्राकृतिक गुफाएं देखीं। हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 68 पर्यटक व वाटर फॉल में 672 पर्यटक पहुंचे। बारापत्थर में 130 लोगों ने घुड़सवारी का आनंद लिया।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
रविवार कॉर्बेट पार्क के लिए काफी अच्छा दिन साबित हुआ। देश भर से 360 लोगों ने जंगल सफारी कर वन्यजीव देखे। एक दिनी भ्रमण के लिए कॉर्बेट पार्क में मंगलवार तक की बुकिंग फुल है। पर्यटक लगातार बुकिंग करा रहे हैं। जंगल सफारी के लिए वर्तमान में केवल ढेला और झिरना जोन ही खुले हैं। 15 अक्तूबर से बिजरानी जोन भी खुल जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार के बाद रविवार को भी पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों से गुलजार रही। मसूरी माल रोड सहित कैंपटी फॉल में पर्यटकों ने प्राकृतिक सौंदर्य का जमकर लुफ्त उठाया। वहीं, मसूरी में हल्की ठंड शुरू हो गई है। ऐसे में पर्यटकों ने सुहावने का मौसम का भी खूब लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
वीकेंड पर टिहरी झील पर्यटकों से गुलजार रही। अनलॉक-5 के बाद रविवार को झील में बोटिंग के लिए रिकॉर्ड सैलानी पहुंचे। सुबह से शाम तक झील में 1155 पर्यटकों ने बोटिंग का लुत्फ उठाया। पर्यटकों की एकाएक बढ़ती संख्या से बोट व्यवसायियों और व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
अनलॉक पांच की गाइडलाइन जारी होने के बाद टिहरी जिले के पर्यटक स्थल धनोल्टी, काणाताल, कैंपटी फॉल, टिहरी बांध की झील में सैलानियों का आवागमन शुरू हो गया है। चार दिनों में धनोल्टी में बाहरी राज्यों से 1827 पर्यटक पहुंचे हैं। टिहरी झील में रोमांच का सफर करने के लिए प्रतिदिन 500 से अधिक सैलानी पहुंच रहे हैं। 

8 of 9
लॉकडाउन-5 में नियमों में ढिलाई मिलने के बाद हरिद्वार में हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे बार-बार जाम की स्थिति बनती रही। इसके चलते रविवार को साढ़े छह महीने के बाद पुलिस हाईवे पर उतरी। वहीं गंगा के घाटों पर स्नानार्थियों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी रही। हरकी पैड़ी पर भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। लंबे समय बाद टूटे बाजारों के सन्नाटे से व्यापारियों में भी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश में स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, तपोवन और मुनिकीरेती क्षेत्र में पर्यटकों की लगातार बढ़ती आवाजाही से क्षेत्र में बीते छह महीने का सन्नाटा कम होने लगा है। रविवार को गंगा में सुबह से लेकर शाम तक रंग-बिरंगी राफ्टें तैरती नजर आयीं। लक्ष्मणझूला के संतसेवाघाट पर पर्यटक स्पीड बोट का भी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें