फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे पर गिरे बोल्डर, लंबे जाम में घंटों फंसे रहे तीर्थयात्री, तस्वीरें...

Sun, 04 Oct 2020 05:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली में पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आने से बदरीनाथ हाईवे गुलाबकोटी में सात घंटे तक बंद रहा। सुबह सात बजे हाईवे बंद होने से दोनों तरफ सैकड़ों यात्री वाहनों के साथ ही सेना के कई वाहन भी फंसे रहे। दोपहर करीब दो बजे हाईवे खुलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ हाईवे पर गुलाबकोटी में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। रविवार सुबह सात बजे गुलाबकोटी में अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर आ गए, जिससे हाईवे पर यातायात बंद हो गया। इस दौरान बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जाने और वहां से लौटने वाले यात्री व पर्यटक दोनों तरफ फंस गए।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान सेना के कई वाहन भी फंसे रहे। एनएच की जेबीसी ने तुरंत हाईवे से मलबा हटाना शुरू कर दिया। दोपहर करीब दो बजे हाईवे से मलबा हटाया जा सका, जिसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। हाईवे खुलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बरसात खत्म होने और यात्रा को लेकर सरकार की ओर से नियमों में दी गई ढील के कारण इन दिनों बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब आने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है। वहीं रविवार होने के कारण भी यात्रियों की संख्या में खासी बढ़ोतरी रही, जिससे हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंस गए।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम में ई-पास से सिर्फ 1200 लोगों को ही जाने की अनुमति है, लेकिन शनिवार को भी यहां 2274 तीर्थयात्री पहुंचे। तीर्थयात्रियों को सीमाओं पर रोका भी नहीं जा रहा है। रविवार को भी बड़ी संख्या में यात्री बदरीनाथ के लिए निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
देवस्थानम बोर्ड के एक अधिकारी का कहना है कि जब धामों के निकट तक यात्री बिना ई पास के पहुंच रहे हैं तो उन्हें बिना धामों के दर्शन किए वापस लौटना भी मुमकिन नहीं है। व्यवस्था बनाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें