फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और भाजपा को टक्कर देने की लिए इस पार्टी ने हायर की एजेंसी

Fri, 23 Dec 2016 12:01 PM IST
सुनीत द्विवेदी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
netaji
सियासत की पिच पर अच्छी बल्लेबाजी के लिए उत्तराखंड की इस पार्टी ने मुंबई की एक एजेंसी हायर की है, जो दल को तराशने का काम करेगी।
विज्ञापन

2 of 6
website
जल्द ही यूकेडी की साइट पर 70 प्रत्याशी और पदाधिकारियों का डाटा अपडेट हो जाएगा। इतना ही नहीं, प्रत्याशियों के मजबूत पक्ष को भी प्रमुखता से दर्शाया जाएगा। फिलहाल एजेंसी एक दर्जन से अधिक सीटें जीतने का दावा कर रही है। लेकिन, दावा कितना सही साबित होगा, यह तो चुनाव बाद ही पता चलेगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
netaji
उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टियों को टक्कर देने के लिए कमर कस ली है। राज्य गठन के समय मजबूत रही उक्रांद लगातार खराब स्थिति में चली गई। लेकिन अब पार्टी का डाउनफाल रोकने के लिए संगठन ने मुंबई की एक एजेंसी हायर की है। इससे मिशन-2017 में अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
 

4 of 6
एजेंसी के डायरेक्टर नवीनचंद ठाकुर बताते हैं कि हमारी 35 सदस्यीय टीम पूरी मेहनत से काम कर रही है। हमारे पास 32 प्रत्याशियों का पूरा डाटा आ गया है। जल्द ही शेष पदाधिकारी और प्रत्याशियों का डाटा भी यूकेडी की वेबसाइट ‘उत्तराखंड क्रांति दल डॉट इन’ पर अपडेट कर दिया जाएगा। इसके अलावा किस प्रत्याशी और पदाधिकारी को कब क्या बोलना है, उनके मुद्दे क्या होंगे? लोगों को कैसे रिझाना है? इन सब पर भी काम शुरू है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
ऑनलाइन - फोटो : demo pics
एजेंसी की ओर से बनाई गई वेबसाइट पर लोगों को ऑनलाइन सदस्यता भी ग्रहण कराई जा रही है। इसके तहत लोगों को सदस्यता के लिए क्लिक करना होता है। जिसके बाद कुछ जानकारियां मांगी जाती हैं। मसलन नाम, पता, काम और संगठन से क्यों जुड़ना चाहते हैं? इसके भरने के बाद वह उक्रांद का सदस्य बन जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चुनाव - फोटो : Bureau
प्रत्याशी के डाटा में होगी ये डिटेल्स: नाम, शिक्षा, बैकग्राउंड, उक्रांद के जरिये कितने लोगों की मदद की।

हां, हमने मुंबई की एजेंसी हायर की है। इसके जरिये हमें काफी लाभ मिल रहा है। उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उक्रांद अन्य सियासी दलों को बराबर की टक्कर देता दिखाई देगा।
- पुष्पेश त्रिपाठी, केंद्रीय अध्यक्ष, उक्रांद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें