फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board 10th-12th Result 2020: रिजल्ट को लेकर 20 सालों में पहली बार हुआ ऐसा, सब हुए हैरान

Wed, 29 Jul 2020 05:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल बीस वर्षों में पहली बार महज 15 दिन में ही तैयार कर लिया गया है। इस बात की सभी को हैरानी भी है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार परीक्षाफल देर से जरूर घोषित हो रहा है, लेकिन मूल्यांकन के बाद रिजल्ट तैयार करने में तेजी से काम हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि लॉकडाउन के चलते 22 मार्च को परीक्षाएं बीच में ही रोक दी गई थीं। 22 जून से 24 जून के बीच रुकी हुई परीक्षा कराई गई। इस दौरान कंटेनमेंट जोन के चलते कई छात्र परीक्षा से वंचित हो गए, जिनमें हाईस्कूल में 716, इंटर में 337 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
इन छात्रों को तीन विषयों के अंकों के आधार पर औसत अंक देकर पास किया गया है। यदि फिर भी कोई छात्र औसत अंक से संतुष्ट नहीं होगा तो वह रिजल्ट आने के एक माह तक आवेदन कर सकता है। 

4 of 5
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अब एक सप्ताह बाद ही छात्रों को अंक पत्र और प्रमाण पत्र मिल जाएंगे। इसकी तैयारी बोर्ड की ओर से की जा रही है। ताकि छात्रों को आगे की कक्षा में प्रवेश लेने में मुश्किल न हो, क्योंकि इस साल कोरोना काल के चलते परीक्षाफल देर से जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepak sati - फोटो : amar ujala
बता दें कि आज आए रिजल्ट में इंटरमीडिएट में जसपुर की ब्यूटी वत्सल ने उत्तराखंड टॉप किया है। वहीं, हाईस्कूल में टिहरी के गौरव सकलानी ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें