यातायात के सिपाही पर ट्रक चालक से 500 रुपये की वसूली करने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने गाबा चौक पर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने यातायात सिपाही के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की। इस बीच नाम पट्टिका छीनने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों ने उसकी वर्दी फाड़ दी। गुस्साए लोगों ने वहां मौजूद दरोगा को भी खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
2 of 7
video
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया और दरोगा की संलिप्तता की जांच सीओ यातायात को सौंपी गई है। इधर, दरोगा और सिपाही ने भी सरकारी काम में बाधा डालने और हमला करने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
3 of 7
video
मंगलवार देर शाम यातायात पुलिस के दरोगा यशवंत पाल और कांस्टेबल अमित गिरि काशीपुर बाइपास पर गाबा चौक के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एसआई यशवंत पाल ने ट्रक को रोकने के लिए कांस्टेबल अमित गिरि को भेजा। अमित ट्रक चालक से पूछताछ कर लौटा तो कुछ लोगों ने अमित को घेर लिया। उस पर ट्रक चालक से 500 रुपये वसूली करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।
4 of 7
video
हंगामा करने वाले लोग अमित से 500 रुपये की मांग करने के साथ ही मोबाइल से उसका क्लिप बनाने लगे। उन्होंने अमित के साथ गालीगलौच की और उसकी कमीज पर लगी नाम पट्टिका भी छीनने की कोशिश की। अपने बचाव में कुछ कहने की बजाय कांस्टेबल अमित ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन हंगामा करने वालों ने उसे पकड़ लिया और धक्का-मुक्की करने लगे।
विज्ञापन
5 of 7
video
छीना-झपटी में अमित की जेब फट गई। करीब दस मिनट तक चले हंगामे के दौरान मौके पर मौजूद दरोगा यशवंत पाल और कांस्टेबल अमित ने न तो उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया और न ही हमला होने की सूचना वायरलेस पर दी।
विज्ञापन
6 of 7
video
एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांस्टेबल अमित को निलंबित कर दिया। साथ ही दरोगा यशवंत की संलिप्तता की जांच सीओ यातायात को सौंपी है। इधर, प्रकरण की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दरोगा और कांस्टेबल ने हमला करने वाले दो लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर जांच के बाद पुलिस हमलावरों के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है।
एसएसपी डा. सदानंद दाते का कहना है कि, ट्रक चालक से अवैध वसूली किए जाने के प्रकरण में वायरल हुए वीडियो में कांस्टेबल संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसके आधार पर उसे निलंबित कर दिया गया और दरोगा की भी जांच की जा रही है। दोनों पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है मामले की पूरी जांच करने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।