मिस ग्रैंड इंटरनेशनल फिनाले आज: सुंदरता का ताज पहनेगी भारत की ये बेटी!
Wed, 25 Oct 2017 06:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
anukriti
वियतनाम में आयोजित मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का ग्रैंड फिनाले आज है। इसके लिए भारत के हर व्यक्ति की दुआएं उत्तराखंड की इस बेटी के साथ हैं।
anukriti
इस कांटेस्ट में 80 देशों के प्रतिभागी शामिल हैं। इनमें अनुकृति गुसाईं इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
anukriti
लैंसडोन निवासी अनुकृति की मां नर्मदा ने बताया कि विश्व स्तर की इस प्रतियोगिता में कई टैलेंट राउंड हुए।
anukriti
जिसमें नेशनल कॉस्ट्यूम कांटेस्ट में अनुकृति टॉप-8 में रही। अनुकृति ने भारतीय संस्कृति और योग को भी प्रदर्शित किया।
anukriti
अनुकृति ने टैलेंट राउंड के दौरान स्टॉप द वार थीम पर एक वीडियो के जरिए स्टॉप हेट्स लेट्स मेडीटेशन का संदेश भी दिया है।
anukriti
कांटेस्ट के लिए अनुकृति ने मुंबई में तीन महीने तैयारी की थी। अनुकृति की जीत के लिए प्रदेश के कई स्थानों पर हवन-यज्ञ भी किया गया।