उत्तराखंड में हो रही बारिश से यहां की नदियों ने विकराल रूप धारण कर लिया है। रविवार के दिन नदियों का जलस्तर बढ़ने जहां एक छात्र तेज बहाव में बह गया, वहीं कई लोग तेज बहाव में फंस गए। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने के चलते देहरादून के पर्यटक स्थल गुच्चूपानी में पांच पर्यटक फंस गए मौके पर पहुंचे बचाव दल ने उन्हें सकुशल निकाल लिया।
विज्ञापन
2 of 6
tourist stuck in river flow in dehradun
प्रेमनगर के पास टौंस नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने से एक महिला समेत तीन लोग फंस गए। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस रेस्क्यू के लिए पहुंचती इससे पहले 20 वर्षीय बीटेक का छात्र पानी के तेज बहाव में बह गया। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाकर महिला और उसके पति को बचा लिया, जबकि नदी में बहे बीटेक छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 6
tourist stuck in river flow in dehradun
प्रेमनगर थानाध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि लॉ कालेज के पीछे टौंस नदी में अचानक से जल स्तर बढ़ने से कुछ लोग नदी के बीच में फंस गए हैं। जबकि, एक युवक नदी में बह गया। सूचना पर पहुंचे रेस्क्यू दल ने तत्काल नदी में युवक की खोजबीन शुरू की।
4 of 6
tourist stuck in river flow in dehradun
युवक झाझरा आडवाणी पुल के पास बहता हुआ मिला। टीम के लोगों ने तत्काल उसे पानी से बाहर निकालकर 108 की मदद से प्रेमनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिष्ट ने बताया कि मृतक युवक की पहचान उत्सव गौढ़ (20) पुत्र नीरज गौढ़ निवासी एमडीडीए कॉलोनी कांवली रोड के रूप में हुई है। उत्सव यूआईटी कॉलेज का बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
5 of 6
tourist stuck in river flow in dehradun
रायवाला में सौंग नदी में नहा रहे दो कांवड़िए नदी का जलस्तर बढ़ने से बीच टापू में फंस गए। दोस्तों को नदी में फंसे देख साथी दोस्तों में चीखपुकार मच गई। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंची थाना रायवाला पुलिस ने करीब आधे घंटे का रेस्क्यू कर शिवभक्तों को सकुशल बचा लिया। शिवभक्तों को बचाने पर उन्होंने रेस्क्यू दल का आभार प्रकट किया। सोनीपत हरियाणा के पुष्पेंद्र (33) पुत्र जयप्रकाश, विकास (25) पुत्र राजेंद्र अपने दोस्तों के साथ सौंग नदी में नहा रहे थे। इस बीच अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और ये दो बीच टापू में फंस गए।
ऊंचाई वाले इलाकें में हुई तेज बारिश के चलते अचानक सेलाकुई में स्वारना नदी का जल स्तर बढ़ गया। बीच नदी में दो युवक फंस गए। पुलिस कर्मियों ने करीब आधे घंटे चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद दोनों युवक को सकुशल बचा लिया। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब 3:30 बते सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कुछ श्रमिक नदी पार कर रहे थे। इस बीच ऊंचाई वाले इलाकों में हुई तेज बारिश के चलते अचानक जल स्तर बढ़ गया। कई श्रमिक समय रहते नदी से बाहर निकल गए जबकि, श्रमिकों में शामिल दो युवक नदी की तेज धारा के बीच में फंस गए। उनके साथियों ने तत्काल पुलिस से संपर्क साधा।