फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: 41 साल बाद हॉकी में पदक जीतने पर देवभूमि के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर, ऐसे मनाया जश्न, तस्वीरें...

Thu, 05 Aug 2021 10:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
हाॅकी में पदक जीतने के बाद उत्तराखंड में जश्न मनाते खेल प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
टोक्यो ओलंपिक में बुधवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के ओलंपिक में 41 साल बाद पदक जीतने पर उत्तराखंडवासियों ने जश्न मनाया। पवेलियन मैदान में वर्तमान और पूर्व खिलाड़ियों व अन्य खेल प्रेमियों ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने मैदान में केक काटा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। 

Tokyo Olympics: महिला हॉकी टीम के हारने पर वंदना कटारिया के घर के बाहर फोड़े पटाखे, मुकदमा दर्ज

बृहस्पतिवार शाम आयोजित कार्यक्रम में सभी ने भारतीय टीम के यादगार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि 1980 के बाद अब भारतीय टीम हॉकी में पदक जीतने में कामयाब रही है। इस जीत के बाद पूरे देश में राष्ट्रीय खेल के लिए बेहतर माहौल बनेगा।

कई नए खिलाड़ी हॉकी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। पुरुषों और महिलाओं दोनों ने शानदार खेल दिखाया है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डीएम लखेड़ा, देवेंद्र बिष्ट, पीसी वर्मा, नवनीत सेठी, बृजेंद्र राणा, उस्मान खान, गुरचरण सिंह, शिव कुमार, सेवा सिंह, आदित्य प्रकाश, प्रेम कुमार, दीपक रावत, सतीश कुमार, अमित कटारिया मौजूद रहे। 

वहीं, हरिद्वार में भी भारतीय हॉकी टीम के पदक जीतने पर जमकर जश्न मनाया गया। हॉकी प्रेमियों ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के परिजनों ने भी मिठाई बांटकर खुशी जताई। 
विज्ञापन

2 of 6
हाॅकी में पदक जीतने के बाद उत्तराखंड में जश्न मनाते खेल प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से भारतीय टीम के पदक जीतने पर मिठाई बांटी गई। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भारतीय टीम ने हॉकी में मेडल भारत को दिलाकर बेहतरीन काम कर दिया है। जो हमेशा याद रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
हाॅकी में पदक जीतने के बाद उत्तराखंड में जश्न मनाते खेल प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस मौके पर राजेश सुखीजा, विनोद गिरी, मनीष धीमान, योगेश अरोड़ा, राजेश शर्मा, भूदेव शर्मा, अमित कुमार, हेमंत सुखीजा, सोनू सुखीजा, दीपक मेहता, अरुण शर्मा, शुभम सुखीजा, राजू कुमार आदि मौजूद रहे।

4 of 6
हाॅकी में पदक जीतने के बाद उत्तराखंड में जश्न मनाते खेल प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग के संयोजन में मध्य हरिद्वार में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि हॉकी खिलाड़ियों ने देश का गौरव और सम्मान बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन

5 of 6
हाॅकी में पदक जीतने के बाद उत्तराखंड में जश्न मनाते खेल प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर वंदना कटारिया के रोशनाबाद गांव स्थित घर पर परिजनों ने हॉकी टीम के मेडल प्राप्त करते ही खुशी मनाई। परिजनों ने उम्मीद जताई कि अब शुक्रवार को महिला हॉकी टीम भी देश को पदक दिलाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हाॅकी में पदक जीतने के बाद उत्तराखंड में जश्न मनाते खेल प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार के हॉकी कोच महेश्वर सिंह ने कहा कि भारत की दोनों टीम बधाई की पात्र हैं। आज तक केवल सुना ही था कि भारत 1964 तक हर ओलंपिक में हॉकी में मेडल हासिल करता था, लेकिन 41 साल बाद दोनों टीमों को मेडल मिलते देख अपार खुशी हुई है। भारतीय टीम के प्रदर्शन से भावी पीढ़ी का इस खेल के प्रति रुझान बढ़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें