फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी और सिंधू के बाद अब रियो में इस खिलाड़ी पर टिकी भारत की निगाह

Sun, 21 Aug 2016 06:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 10
nitendra rawat
रियो ओलंपिक में साक्षी मलिक के ब्रांज और पीवी सिंधू के सिल्वर मेडल जीतने के बाद अब सबकी निगाहें मैराथन धावक नितेंद्र रावत पर टिकी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
nitendra rawat
नितेंद्र रविवार शाम छह बजे रियो में पदक के लिए दौड़ेंगे। नितेंद्र इस इवेंट के लिए आत्मविश्वास से लबरेज हैं।
विज्ञापन

3 of 10
nitendra rawat
यह उनका पहला ओलंपिक दौरा है। इसलिए वह पदक लाकर रविवार को इतिहास में बदलने की उम्मीद से मैदान में उतरेंगे।

4 of 10
nitendra rawat
बागेश्वर जिले के अणां गांव निवासी नितेंद्र के इवेंट को लेकर उनके फैंस में भी गजब का उत्साह है।
विज्ञापन

5 of 10
nitendra rawat
फेसबुक, ट्विटर और व्हॉटसएप पर नितेंद्र को शुभकामनाओं और पदक लाने की उम्मीद भरे संदेश भेजे जा रहा हैं।
विज्ञापन

6 of 10
nitendra rawat
पिछले दो तीन दिन से फेसबुक पर ट्रेंड कर रहे पेज ‘चीयर फॉर नितेंद्र’ को देश ही नहीं विदेशों में भी लोगों ने शेयर किया है। इस पेज को लगातार हजारों की संख्या में लोग लाइक कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

7 of 10
nitendra rawat
साथ ही नितेंद्र से उम्मीद कर रहे हैं कि वह भी ओलंपिक में भारत के लिए पदक पक्का करेंगे।

8 of 10
nitendra rawat
नितेंद्र के पेज पर जहां एक व्यक्ति लिखते हैं ‘ऑल द बेस्ट उत्तराखंड के शेर’ तो वहीं एक शख्श फरमाते हैं ‘उम्मीद है कि लोग नितेंद्र को गेम पर पूरा फोकस कर आराम से खेलने देंगे’।

9 of 10
nitendra rawat
इसी तरह समाज के हर वर्ग के लोगों ने अपने -अपने अंदाज में नितेंद्र को शुभकामना संदेश भेजे हैं।
विज्ञापन

10 of 10
nitendra rawat
राज्य के युवाओं में अपने हीरो को लेकर बेहद उत्साह बना हुआ है। हर कोई चाहता है कि आज के इवेंट में नितेंद्र करोड़ों दिलों में बसी उम्मीद को साकार कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें