फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया को पंसद है यह होमो सेक्सुअल फिल्म, आखिर क्या है मामला

Sun, 21 Aug 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
aliya praised swati semwal homo sexuality film abnormal
देहरादून की स्वाति सेमवाल की होमो सेक्सुएलिटी पर बनी फिल्म ‘एबनॉरमल’ आजकल खूब चर्चा में है। अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी है तो जरूर देख लें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
aliya praised swati semwal homo sexuality film abnormal
इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक सहेली को दूसरी से प्यार हो जाता है और जब समाज को यह पता चलता तो लोग उन लड़कियों को हीन दृष्टि से देखने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
aliya praised swati semwal homo sexuality film abnormal
फिल्म की निर्देशक स्वाति सेमवाल 2007 में मिस उत्तराखंड रह चुकीं हैं। जबकि फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली स्वाति नेगी 2010 में मिस उत्तराखंड में सेकेंड रनरअप रह चुकी हैं।

4 of 10
aliya praised swati semwal homo sexuality film abnormal
स्वाति सेमवाल ने बताया कि भले ही आज हम आजादी की बात करते हैं, लेकिन आज भी समान लिंग में प्यार करने वालों को हीन दृष्टि से देखा जाता है। ऐसे लोगों को समाज स्वीकारता नहीं है।
विज्ञापन

5 of 10
aliya praised swati semwal homo sexuality film abnormal
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी फिल्म देखकर उसकी तारीफ की है। इसके अलावा मुंबई में कई फिल्म निर्देशक भी फिल्म को सराहा चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 10
aliya praised swati semwal homo sexuality film abnormal
विज्ञापनों से कॅरिअर की शुरुआत करने वालीं स्वाति ने टीवी सीरियलों में भी काम किया है। अमेरिकन और कैनेडियन फिल्मों में भी स्वाति काम कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले यू ट्यूब पर रिलीज हुई इस फिल्म को अब तक डेढ़ लाख लोग देख चुके हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
aliya praised swati semwal homo sexuality film abnormal
फिल्म स्कूल की लड़कियों पर आधारित है। स्कूल में एक लड़का एक लड़की से बेहद प्यार करता है। जबकि उस लड़की का दिल उस लड़के की बहन पर आ जाता है।

8 of 10
aliya praised swati semwal homo sexuality film abnormal
जब वो उस लड़के को यह बात बताती है तो वह लड़का बदला लेने के लिए यह बात पूरे स्कूल में बता देता है।

9 of 10
aliya praised swati semwal homo sexuality film abnormal
सब लड़की का मजाक उड़ाते हैं और उससे दूर रहने लगते हैं। इससे लड़की डिप्रेशन में आकर स्कूल जाना बंद कर देती है। बेहद मुश्किल से लड़की की मां उसे समझाती है। कहती है कि जो तुम सोच रही हो वो तुम्हारे लिए सामान्य बात है, तुम कोई बीमार नहीं हो। सभी को अपनी मर्जी से जीने का अधिकार है।
विज्ञापन

10 of 10
aliya praised swati semwal homo sexuality film abnormal
लड़की बात समझकर स्कूल जाती है तो सभी उससे हैलो करने लगते हैं, उसे लगता है कि समाज उसको स्वीकार रहा है लेकिन ऐसा नहीं होता। कुछ समय बाद वह समझ जाती है कि उन जैसी भावनाओं वाली लड़कियों को समाज कभी नहीं स्वीकार कर सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें