फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-China Border: नीती घाटी की गुफा में विराजमान हुए बाबा बर्फानी, सामने आई इस साल की पहली तस्वीरें

Mon, 19 Dec 2022 09:04 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 5
टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी - फोटो : प्रदीप भंडारी/अमर उजाला
यदि आप क्रिसमस और 31 दिसंबर के जश्न के लिए औली पहुंचने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो यहां से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर बाबा बर्फानी के दर्शनों का कार्यक्रम भी जरूर बनाएं। यहां प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही आध्यात्म की अनुभूति होती है।

आस्था: शिव-पार्वती के विवाह स्थल पर शादी करने का बढ़ रहा क्रेज, जून तक बुकिंग हुई फुल, पढ़ें क्या है खास

भारत-चीन सीमा पर स्थित नीती घाटी की टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन होने लगे हैं। यहां बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है जिसमें गुफा में बर्फ से शिवलिंग का आकार उभरा हुआ है। टिम्मरसैंण में बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुगण यहां पहुंचते हैं। 

कड़ाके की ठंड: उत्तराखंड में मौसम का सितम, नीती घाटी में माइनस 15 डिग्री पहुंचा तापमान, जमे नदी-नाले और झरने

जोशीमठ-मलारी हाईवे पर नीती गांव के समीप तीन किलोमीटर की पैदल दूरी पर टिम्मरसैंण गुफा स्थित है और यहां दिसंबर से मार्च माह तक गुफा में बाबा बर्फानी  के दर्शन होते हैं। यहां बाबा बर्फानी शिवलिंग के आकार में उभरते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी - फोटो : प्रदीप भंडारी/अमर उजाला
इस वर्ष मौसम साफ होने से नीती घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई नाले बर्फ में तब्दील हो गए हैं। टिम्मरसैंण गुफा में भी बाबा बर्फानी अपने प्राकृतिक स्वरूप में दिखने लगे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी - फोटो : प्रदीप भंडारी/अमर उजाला
जोशीमठ-मलारी हाईवे तक वाहन से पहुंचा जा सकता है। यहां से तीन किमी पैदल यात्रा कर टिम्मरसैंण गुफा तक पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन होते हैं।

4 of 5
टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी - फोटो : प्रदीप भंडारी/अमर उजाला
मलारी में सेना के चेक पोस्ट पर अपना नाम, पता व पहचानपत्र जमा करने के बाद भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी - फोटो : प्रदीप भंडारी/अमर उजाला
सरकार की ओर से वर्ष 2019 में भक्तों को बाबा बर्फानी के दर्शन कराने की योजना बनाई थी लेकिन लगातार मौसम व सड़क मार्ग बंद होने से यहां तक यात्रा संचालित नहीं हो पाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें