ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन विभाग इसकी व्यवस्था को आसान बनाने जा रहा है। जानिए इससे आपको क्या फायदा होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
अब लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को अंगूठा (थंब इंप्रेशन) नहीं लगाना होगा। परिवहन मुख्यालय ने लाइसेंस के लिए थंब इंप्रेशन (अंगूठे के निशान की बायोमीट्रिक कैप्चरिंग) की व्यवस्था बंद करने का फैसला लिया है। इस मामले में परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) को पत्र लिखा है। यूपी में पहले ही थंब इंप्रेशन बंद करने का आदेश हो चुका है।
विज्ञापन
3 of 6
dl
केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सारथी एप्लीकेशन में बायोमीट्रिक कैप्चरिंग को स्थानीय स्तर पर डेटाबेस रखे जाने को आधार एक्ट के प्राविधान के अनुसार विधि सम्मत नहीं माना है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने 27 जुलाई को बाकायदा पत्र भी जारी किया है।
4 of 6
thumb
इसमें सारी बातों का हवाला दिया गया है। सारथी के तहत लिए जो थंब इंप्रेशन लिए जा रहे हैं, वह अवैध हैं। इस संबंध में परिवहन मुख्यालय की तरफ से सभी आरटीओ और एआरटीओ को भी पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
5 of 6
computer
विभागीय अधिकारियों के अनुसार राज्य स्तर (सॉफ्टवेयर एनआईसी ने विकसित किया है) पर थंब इंप्रेशन को बंद नहीं किया जा सकता है, ऐसा करने पर लाइसेंस बनने की पूरी प्रक्रिया ही प्रभावित हो जाएगी।
ऐसे में थंब इंप्रेशन बंद करने की व्यवस्था एनआईसी को ही करनी होगी। ज्ञात हो कि राज्य में हर साल करीब चार लाख लाइसेंस जारी होते हैं। लाइसेंस के लिए आवेदक लिखित परीक्षा आदि पास करने के बाद थंब इंप्रेशन देता है। प्रभारी परिवहन सचिव डी.सेंथिल पांडियन ने एनआईसी को पत्र भेजने की पुष्टि की है।