फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केदारनाथ' में सुशांत और सारा के साथ ये क्यूट लड़का भी मचाएगा धमाल, जानिए कौन है ये 

Mon, 04 Sep 2017 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 6
kedarnath
भगवान केदार की यात्रा पर बन रही हिंदी फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के लिए सुशांत और सारा के साथ ये क्यूट लड़का भी धमाल मचाने को तैयार है। जान‌िए कौन है ये लड़का। 
विज्ञापन

2 of 6
sushant singh
बाल कलाकार अक्षत भट्ट अपने पिता डा. राकेश भट्ट के साथ के साथ सीतापुर पहुंच गए हैं। वह शूटिंग के लिए छह से 17 सितंबर तक यहां रहेंगे। फिल्म के अभिनेता सुशांत राजपूत और अभिनेत्री सारा अली खान पहले ही यहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सारा अली खान, बॉलीवुड, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ani
मंगलवार से शुरू हो रही फिल्म की शूटिंग के लिए यूनिट ने अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली हैं। 85 सदस्यों की टीम एक सप्ताह पूर्व शिवालिक होटल पहुंच चुकी थी। ये लोग सोमवार सुबह त्रियुगीनारायण गांव पहुंच जाएंगे, जहां 6 सितंबर को फिल्म का पहला दृश्य शूट होना है, इसके लिए सेट को अंतिम रूप दिया जाएगा। अन्य कलाकार सोमवार चार सितंबर तक यहां पहुंच जाएंगे। 

4 of 6
sushant singh - फोटो : amarujala
फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर अमित मेहता ने बताया कि फिल्म में दो बाल कलाकार हैं, जिनमें एक की भूमिका पहले दिन से है जबकि दूसरे की भूमिका बाद में होगी। फिल्म निर्माण में करीब 250 लोग काम कर रहे हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
sushant singh
फिल्म केदारनाथ में बाल कलाकार की भूमिका निभा रहे श्रीनगर गढ़वाल निवासी अक्षत भट्ट काफी उत्साहित हैं। बाल कलाकार ने बातचीत में बताया कि वह अपने को भाग्यशाली मानता है, उसे हिंदी फिल्म में काम करने का मौका मिला है। वह अपने अभिनय में कोई कमी नहीं रखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sara ali khan
अक्षत का छोटा भाई भी इस फिल्म में बतौर बाल कलाकार काम करेगा, जो 14 सितंबर को यहां पहुंचेगा। बच्चों के पिता व प्रसिद्ध रंगकर्मी डा. राकेश भट्ट ने बताया कि वे गद्गद हैं कि उनके दोनों बेटे केदारनाथ फिल्म में काम कर रहे हैं। पहाड़ में फिल्म निर्माण के लिए यह प्रयास यहां की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें