रमजान का पाक महीना 26 या 27 मई से शुरू होगा। इस बार मोमिनों को जून माह की चिलचिलाती गर्मी में शिद्दत के साथ रोजे रखने होंगे। यह संयोग 34 साल बना है कि जून में रमजान का महीना आया हो।
विज्ञापन
2 of 6
ramadan
इससे पहले जून 1983 में रमजान का यह पाक महीना आया था। इसके अलावा इस बार रमजान माह का कोई भी रोजा 15 घंटे से कम नहीं होगा। पहला रोजा ही 15 घंटे 22 मिनट का होगा।
विज्ञापन
3 of 6
ramadan
नायब शहर काजी सुन्नी सैय्यद अशरफ हुसैन कादरी ने बताया कि चांद दिखने पर निर्भर करेगा कि रमजान 26 मई से शुरू होगा या 27 से। इस बार ज्येष्ठ और आषाढ़ के बीच रोजा होने की वजह से 34 साल बाद ऐसा मौका आया है जब कोई भी रोजा 15 घंटे से कम का नहीं होगा।
4 of 6
ramadan
तन को झुलसाने वाली इस गर्मी में अकीदतमंद भूखे-प्यासे रहकर खुदा की इबादत में मशगूल रहेंगे। रमजान के पहले रोजे की सहरी सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर खत्म होगी और इफ्तार शाम 7 बजकर 17 मिनट पर होगा। ऐसे में पहला रोजा 15 घंटे 22 मिनट का होगा। जबकि आखिरी तीन रोजे 15 घंटे 36 मिनट के होंगे।
विज्ञापन
5 of 6
ramadan
नायब शहर काजी कादरी ने बताया कि मोमीन अल्लाह की इबादत जितनी शिद्दत के साथ करता है। अल्लाह पाक उसको उतना ज्यादा ही सवाब अता फरमाते हैं, इसलिए मोमिन को चाहिए कि वो सब्र और एहतराम के साथ रोजे रखें। तरावीह में कुरान पाक को सुनें और खूब तिलावत करें। नबी-ए-करीम रमजान में कुरान पाक की तिलावत ज्यादा करते थे।
नायब शहर काजी कादरी समेत अन्य उलमाओं ने अकीदतमंदों से अपील की है कि रमजान मुबारक का मेहमान की तरह इस्तकबाल (स्वागत) करें। क्योंकि इसी माह में कुरान पाक नाजिल हुआ। इसलिए यह माह सबसे ज्यादा अफजल है। उन्होंने बताया कि तमाम अहले ईमान अपने आप को रोजे, तरावीह और सहरी के लिए तैयार करें।