फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरांखड में बारिश से मची तबाही की ये तस्वीरें देखने के बाद सूख जाएगा हलक, कांप जाएगी रूह

Sat, 11 Aug 2018 06:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
flood
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से आई बारिश की तबाही की ये तस्वीरें देख आपको यकीन हो जाएगा कि यहां के लोग रोज आपदा का सामना करते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
bolero
शनिवार की सुबह बागेश्वर के कपकोट से खरकिया जा रही एक बोलेरो सड़क धंसने से खाई की ओर हवा में लटक गई। भला हो भगवान का कि बोलेरो पत्थर से अटक गया और खाई में गिरने से बच गया। वाहन में सवार छह लोगों को बमुश्किल सुरक्षित निकाला गया।

 
विज्ञापन

3 of 7
bolero
इसके बाद जेसीबी बुलाकर गाड़ी को निकाला गया। उप जिलाधिकारी कपकोट रविंद्र बिष्ट ने बताया कि बरसात के कारण सड़कों पर बोल्डर गिरना, मलबा आना आम बात है। इसके लिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। कपकोट ब्लॉक में अभी चार मोटर मार्ग बंद है। प्रशासन राहत बचाव कार्य चला रहा है।

 

4 of 7
land slide
वह मोरी प्रखंड के सांकरी जखोल मोटर मार्ग पर हो रहे कटान से लगातार भूस्खलन होना जारी है। जिससे यह मार्ग बेहद खतरनाक बना हुआ है।

 
विज्ञापन

5 of 7
gangotri highway
गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी में स्पील के पास पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिस कारण यह हाईवे संवेदनशील बना हुआ है। शुक्रवार को डीएम आशीष चौहान ने जायजा लिया।

 
विज्ञापन

6 of 7
road
बीरोंखाल ब्लॉक में बेदीखाल से चोरखिंडा मोटर मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुश्ते और बदहाल सड़क हादसों को न्योता दे रहे हैं। किमी दो पर टूटे पुश्ते के कारण सड़क खतरनाक बनी है। यहां पर लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। इस सड़क से क्षेत्र के 15 से अधिक गांवों को यातायात की सुविधा मिलती है, लेकिन सरकारी मशीनरी की उपेक्षा के चलते मार्ग बदहाल हालत में पहुंच गया है।  पीएमजीएसवाई सतपुली खंड के जेई अरविंद सिंह रौथाण ने कहा कि पुश्ते के निर्माण के लिए शासन को इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही पुश्ते का निर्माण करा दिया जाएगा।        
    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rain
लामबगड़ नाले में बदरीनाथ हाईवे की स्थिति बेहद खतरनाक बनी है। भारी बारिश होने पर नाले का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे यात्रा वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है। लामबगड़ में करीब तीस मीटर तक हाईवे नदी में तब्दील हो गया है, जिससे छोटे वाहन पानी और पत्थरों में फंस रहे हैं। कंपनी की जेसीबी और मजदूर लगातार हाईवे को सुचारु करने में जुटे हुए हैं, लेकिन रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से हाईवे के सुधारीकरण का कार्य बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें