फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गया सुहागिनों का पर्व, सज-धजकर कर रहीं पति की लंबी उम्र की कामना

Sun, 12 Aug 2018 09:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
teej - फोटो : amar ujala
13 अगस्त हलियाली तीज का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। लेकिन इससे पहले ही देहरादून की महिलाओं ने हरियाली तीज मनाना शुरु कर दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
teej
तीज की खरीददारी के लिए बाजारों में भी रौनक हो गई है। फैंसी साड़ियों व चूड़ियों के साथ पूजन सामग्री की खरीददारी भी शुरू हो गई है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं पर्व रखकर भोलेनाथ, माता पार्वती की पूजा कर पति की दीर्घ आयु की कामना करती है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
teej
शादी के बाद पहली तीज मनाने वालों के लिए इसका विशेष महत्व माना जाता है। इस मौके पर लड़कियों के मायके से सिंधारा जाता है। इसमें मिठाई, कपड़े, चूड़ियां आदि सामान भेजा जाता है। खुद मायके वाले सारे सामान को सुरक्षित बेटी के ससुराल क पहुंचाते हैं। सास और जेठानी सभी को यह सामग्री दी जाती है। आचार्य विपिन जोशी के अनुसार तीज का त्यौहार कृष्ण भगवान की लीला से संबंध रखता है। इस दिन भगवान को झूला झूलाते हैं। तीज सुहागिन महिलाएं मेंहदी लगाकर और सोलह श्रृंगार से सजकर व्रत और विधि विधान से पति की लंबी उम्र की कामना करती है। 
 

4 of 6
teej
द्रोणनगरी में इन दिनों तीज कार्यक्रमों की धूम है। शनिवार को शहर में कई जगह तीजोत्सव का आयोजन किया गया। जिनमें महिलाओं विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर तीज क्वीन भी चुनी गईं। वहीं भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गीतों पर महिलाएं जमकर नाचीं। इस अवसर पर महिला महानगर अध्यक्ष रमा गोयल, महानगर महामंत्री विवेक अग्रवाल, प्रदेश संरक्षक नरेश बंसल, राजेश्या सिंघल, अजय कु मार गर्ग, राजेश गर्ग, सचिन गुप्ता, अमित कंसल, रविंद्र जैन, निरंजन प्रकाश आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
teej
उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) की ओर से संस्थापक अध्यक्षा ने कहा कि अब तीज महोत्सव जैसे कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण का रूप ले चुके हैं। इस कार्यक्रमों के जरिये महिलाएं जागरूक हो रही हैं। संस्था की ओर से ‘झूमें कजरी संग’ तीज थीम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अलग-अलग वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में तीज सुंदरी और तीज मल्लिका का भी चयन किया गया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी, निर्णायक मंडल में निर्मल कौर, रचना पांधी शामिल रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
teej
राजपुर वूमेंस क्लब ने एक होटल में क्लब के सदस्यों के लिए तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान टॉप थ्री क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में खेलों के साथ समूह और एकल नृत्य, फैशन शो भी हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने राजस्थानी लोक गीतों की धुन पर नृत्य किया। क्लब निदेशक रश्मि ने कहा कि यह त्यौहार देवी पार्वती को समर्पित है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति के लंबे जीवन के लिए उपवास करती हैं। जबकि अविवाहित युवतियां योग्य जीवन साथी पाने के लिए उपवास करती हैं। इस अवसर पर राशि, सुनीता, रेनू, हरनीत कौर, रश्मि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें