फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म केदारनाथ में सुशांत के साथ काम कर चुकी सुनीता रजवार ने कहा - कलाकार के लिए आसान होता है...

Mon, 15 Jun 2020 11:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विपिन खर्कवाल, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

  • सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर साथी कलाकारों ने जताया दु:ख 
  • सुनीता रजवार, बृजेन्द्र काला ने किया था सुशांत के साथ काम
विज्ञापन
1 of 7
sushant singh, kedarnath, sunita rajwar - फोटो : File Photo
सुशांत की खुदकुशी की खबर से हर कोई अवाक है। फिल्मी पर्दे पर उनके साथ स्क्रीन शेयर करने वाले कुमाऊं के सुनीता रजवार, बृजेंद्र काला भी काफी दुखी हैं। फिल्म केदारनाथ में सुशांत के साथ काम कर चुकी सुनीता रजवार ने बताया कि पहले तो खबर पर यकीन ही नहीं हुआ कि उस शख्स ने खुदकुशी कर ली जो सेट पर सबके चेहरे पर मुस्कान ले आता था।’
विज्ञापन

2 of 7
sushant singh, kedarnath, sunita rajwar - फोटो : amar ujala
सुनीता बताती हैं कि कलाकार के लिए आसान होता है, अपने गम को चेहरे से छुपा लेना। सुशांत ने भी कभी अपना गम साझा नहीं किया। वहीं चरित्र अभिनेता बृजेंद्र काला का कहना है कि बहुत मेहनती और काबिल कलाकार के असमय जाने का बेहद दुख है। सुनीता ने बताती हैं कि साल 2017 में हम पूरी यूनिट के साथ केदारनाथ में थे।
विज्ञापन

3 of 7
सुशांत सिंह राजपूत
एक सीन में सुशांत को मुझे कंधे पर लगे डोके में पहाड़ियों से होते हुए मुख्य मंदिर तक ले जाना था। वो पूरा शॉट खुद ही करता था। थोड़ा सा भी दर्द मैंने कभी उसकी आंखों या बॉडी लैंग्वेज में नहीं देखा। काफी हंसमुख इंसान था। 'दद्दो' मेरे स्क्रीन के नाम से मुझे हमेशा चिढ़ाता था। इंडस्ट्री में उतार चढ़ाव सबके साथ आते हैं, लेकिन कोई साथी कलाकार ऐसा कदम उठा लेगा ऐसा सोच भी नहीं सकते।
 

4 of 7
शादाब - फोटो : amar ujala
उधर, हरिद्वार के रहने वाले लाइन प्रोड्यूसर शादाब केदारनाथ फिल्म के सेट को याद करते हुए भावुक हो गए। शादाब ने बताया कि सुशांत सर के साथ काफी मस्ती की, लगभग एक महीना उनके साथ काम किया। वो हमें कहानियां सुनाते थे और उनके जोक्स तो क्लासिक होते थे। सेट पर समय से आना और यूनिट के हर बंदे से हाल जानना उनकी खूबी थी।
 
विज्ञापन

5 of 7
brijesh kala - फोटो : amar ujala
एक ऐसा बिंदास बंदा खुदकुशी जैसा कदम उठाएगा कभी सोच नहीं सकता। बृजेंद्र काला भी सुशांत के निधन की खबर से काफी दुखी हैं। उन्होंने बताया सुशांत के साथ पीके और एमएस धोनी फिल्म में काम किया, लेकिन हमारी बात एमएस धोनी के वक्त ही हुई थी। ग्राउंड पर मैच चल रहा था और मैं कमेंट्री कर रहा था।

 
विज्ञापन

6 of 7
महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर
कट के बाद सुशांत कुर्सी लेकर आया और बोला आपके अभिनय को देखकर बड़े हुए हैं। हम दोनों जब भी समय मिलता था तो क्रिकेट खेलते थे। मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा की टीवी का चमकता सितारा और इंडस्ट्री पर आकर स्टार बन जाना और अब ऐसा अंत। काम की कमी होना इसकी वजह बिल्कुल नहीं हो सकती। ऐसे काबिल और मेहनती लड़के के लिए काम की इंडस्ट्री में कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : file photo
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशांत सिंह ने अपनी अभिनय क्षमता से फिल्म जगत में एक मुकाम हासिल किया है। उन्होंने उत्तराखंड में भी शूटिंग की थी। कम उम्र में उनके निधन से फिल्म जगत ने एक प्रतिभाशाली अभिनेता को खो दिया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें