फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादें: विवादों में रही थी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ, जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें...

Sun, 14 Jun 2020 04:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं है। लेकिन हम आपको बताते हैं उनकी एक फिल्म के बारे में जिसके बाद वे विवादों में तो रहे ही, लेकिन काफी चर्चित भी हो गए। साल 2018 में आई सुशांत सिंह और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ ने उस वक्त काफी सुर्खियां बंटोरी। 
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मामला इतना बढ़ गया था कि फिल्म केदारनाथ का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। सुशांत की ये फिल्म साल 2013 में उत्तराखंड में आई केदारनाथ आपदा पर बनी थी। आरोप था कि फिल्म उत्तराखण्ड की संस्कृति और परंपराओं को ताक पर रखकर बनी है। याचिकाकर्ता स्वामी दर्शन भारती कहना था कि फिल्म निर्माता अभिषेक कपूर ने केदारनाथ की आपदा को लव जिहाद से जोड़कर आस्था और विश्वास पर कुठाराघात किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
हालांकि बाद में ये फिल्म कुछ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन लोगों ने इसे खूब पसंद किया। आपको बता दें कि केदारनाथ आपदा इतनी भयानक थी कि हजारों तीर्थयात्रियों को काल के मुंह में ले गई थी। बड़े पर्दे पर इसका दृश्य देखना काफी भयावह भी था। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तराखंड में हुई थी। फिल्म में उत्तराखंड के ही दो बाल कलाकार भी थे। फिल्म निर्माण में उत्तराखंड के ही करीब 250 लोगों ने काम भी किया था। केदारनाथ स्थानीय लोगों को रोजगार देने के मामले में भी खरी साबित हुई थी। जानकारी के अनुसार, एक माह की शूटिंग में फिल्म पर लगभग नौ करोड़ रुपये खर्च किए जिसमें करीब तीन करोड़ रुपये फिल्म में काम करने वाले स्थानीय लोगों, पोर्टर, घोड़ा-खच्चर संचालक और अन्य कारीगरों को दिए। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म की टीम ने एक महीने तक केदार घाटी में केदारनाथ, त्रियुगीनारायण, गौरीकुंड, सोनप्रयाग और चोपता में शूटिंग की थी। इस दौरान त्रियुगीनारायण में केदारनाथ आपदा में मिट चुका प्रमुख पड़ाव रामबाड़ा का सेट तैयार किया गया था।  गौरतलब है कि आपदा में रामबाड़ा का नामोनिशान मिट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि सुशांत शूटिंग के अलावा समय निकालकर देवभूमि की धार्मिक एवं पौराणिक परंपराओं को जानने की कोशिश करते थे। उन्हें यहां की वादियां बेहद पसंद आई थीं। वहीं, भारतीय दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी पर बनी फिल्म में भी सुशांत के अभिनय को प्रदेशवासियों ने खासा पसंद किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें