चारधाम यात्रा मार्ग पर रात नौ बजे के बाद सवारी वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उत्तरकाशी में मंगलवार को हुई बस दुर्घटना के बाद हरकत में आई राज्य सरकार की सख्ती के बाद पुलिस मुख्यालय ने यह निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
2 of 5
gangotri accident
- फोटो : amarujala
डीजीपी की सख्ती के बाद चारधाम यात्रा मार्ग पर हादसे रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत यात्रा मार्ग पर वाहनों की ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग और फिटनेस को लेकर पुलिस, आरटीओ और ट्रांसपोर्ट विभाग की संयुक्त टीम कार्रवाई करेगी
विज्ञापन
3 of 5
ma ganpati
पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हादसों को टालने के लिए सभी समुचित कार्रवाई अमल में लाई जाए, जिसका अधिकार पुलिस और दूसरे महकमों को है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा को कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी दी गई।
4 of 5
accident in gangotri
- फोटो : amarujala
मीणा ने बुधवार शाम पूरी कार्ययोजना तैयार कर मीडिया को जारी कर दी। उन्होंने बताया कि वाहनों की ओवर स्पीड पर रोक लगाने के लिए रडार और लेजर स्पीड गन लगाई जाएगी।
एडीजी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर रात नौ बजे के बाद सवारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की एल्कोमीटर से चेकिंग होगी। संभावित दुर्घटना स्थलों को चिह्नित कर गति सीमा और चेतावनी बोर्ड लगाने का प्रस्ताव है।