एसबीआई में जमा हो रहे म्यूचुअल फंड को लेकर ऐसा खुलासा हुआ कि अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय स्टेट बैंक बरेली रोड शाखा की ओर से मुंबई कार्यालय को भेजे गए 15 म्यूचुअल फंड फर्जी पाए गए हैं। मुंबई स्थित मुख्य कार्यालय से निर्देश जारी होने के बाद स्थानीय प्रबंधक ने कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
3 of 5
एसबीआई
- फोटो : Pintrest
एसबीआई प्रबंधक द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार 22 अप्रैल से 29 अप्रैल 2008 तक 15 म्यूचुअल फंड (एमएफ) बैंक को मिले थे। इन म्यूचुअल फंड का भारतीय स्टेट बैंक ने एक्सिस बैंक को भुगतान कर दिया। स्टेट बैंक ने म्यूचुअल फंड की जांच कराने के लिए मुंबई स्थित मुख्य कार्यालय को भेज दिया।
4 of 5
fraud
यहां जांच करने के बाद सभी 15 म्यूचुअल फंड फर्जी पाए गए। इनमें दीपक कुमार के पिता 22 अप्रैल को नाम रोशन सिंह दर्ज किया गया है। इसके बाद 24 अप्रैल 2008 को दीपक के पिता का नाम जितेश जैन हो गया। 29 अप्रैल को दीपक कुमार के पिता का नाम श्याम सुंदरलाल पाया गया।
पता चला है कि पिता का नाम भिन्न-भिन्न होने पर बैंक अधिकारियों का शक गहरा गया। इस मामले में लाभांश हासिल करने वाले तीन लोगों के खिलाफ उच्चाधिकारियों ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। स्थानीय शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच करने के लिए सबूत इकट्ठा कर रही है।