फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में बर्फबारी से जमी छह इंच तक बर्फ, तस्वीरों में देखिए चारों धामों का मनमोहक नजारा

Thu, 07 Dec 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 8
snowfall
चारों धामों में बर्फ बारी से निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। 12 घंटे से केदारनाथ धाम में हो रही बर्फबारी से मंदिर परिसर सहित केदारपुरी में 6 इंच तक बर्फ जम चुकी है। तस्वीरें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
snowfall
दोपहर बाद यहां का तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भी जमकर हिमपात हुआ है। इससे रुद्रप्रयाग जिले के निचले इलाकों में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ धाम में बुधवार रात को हल्की बारिश हुई थी।

 
विज्ञापन

3 of 8
snowfall
इसके बाद रुक-रुककर बर्फबारी हुई, जो कुछ देर बाद थम गई, लेकिन बृहस्पतिवार को भी यहां बर्फ की फाहें गिरती रहीं। धाम में इस सीजन की इस तीसरी बर्फबारी से यहां 6 इंच तक बर्फ जम चुकी है। निम के प्रभारी डीएस बिष्ट ने बताया कि तापमान माइनस में होने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है।  इधर, रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में सुबह के समय बारिश की तेज बौछारें गिरीं।

 

4 of 8
snowfall
इसके बाद दिन भर बादल छाए रहे। मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण बाजार में भी बीतेे दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही। उधर, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम समेत ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी से क्षेत्र में जबर्दस्त ठंड पड़ने लगी है।

 
विज्ञापन

5 of 8
snowfall
वहीं, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी सहित जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश से ठंड बढ़ गई है। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से शुरू हुई बारिश सुबह नौ बजे तक होती रही।

 
विज्ञापन

6 of 8
snowfall
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई। जोशीमठ, गोपेश्वर, नंदप्रयाग, पोखरी, घाट, पीपलकोटी क्षेत्रों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह छह बजे जोशीमठ की निचली चोटियों में भी बर्फबारी हुई, लेकिन यह बर्फ जल्दी ही पिघल गई। घाट क्षेत्र में भी सुबह नौ बजे तक बारिश हुई। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

7 of 8
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
इधर, बृहस्पतिवार सुबह से उत्तरकाशी जिले के घाटी वाले इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। करीब तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी हुई। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में भी हल्की बर्फबारी हुई है। मुखबा स्थित गंगा मंदिर के पुजारी सुधांशु सेमवाल ने बताया कि हर्षिल, धराली और मुखबा में सिर्फ बौछारें गिरने मात्र से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

8 of 8
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
आसपास की ऊंची पहाड़ियां बर्फ से ढक गई हैं। दो-एक दिन मौसम ऐसा ही बना रहा तो हर्षिल, धराली तक बर्फबारी की उम्मीद है। हर्षिल क्षेत्र में रात के समय पारा शून्य से नीचे पहुंच रहा है। उत्तरकाशी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें