फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall: नीती घाटी और यमुनोत्री में बर्फबारी....तस्वीरों में देखें बर्फ से ढकी घाटी का ये खूबसूरत नजारा

Mon, 04 Dec 2023 12:19 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)/ बड़कोट (उत्तरकाशी)
विज्ञापन
1 of 5
नीती घाटी में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
चमोली जिले के नीती घाटी में और उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ गई है। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं बर्फबारी के बाद यहां बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई दिया। घाटी बर्फ से ढक गई है। वहीं यमुनोत्री धाम सहित आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि बड़कोट तहसील क्षेत्र में बारिश का मौसम बना हुआ है।



उधर बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड के बावजूद महायोजना मास्टर प्लान के कार्य तेजी से चल रहे हैं। शनिवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के साथ सभी कार्य समय पर पूरा करें।

डीएम ने धाम में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सिविक एमिनिटी सेंटर, मंदिर सौंदर्यीकरण, अराइवल प्लाजा, टीआईसीसी, आईएसबीटी, अस्पताल विस्तारीकण सहित अन्य कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नीती घाटी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
शाम होते ही धाम में ठंडी हवा चलनी शुरू हो जाती हैं, रात को पारा माइनस में पहुंच रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
नीती घाटी में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद यहां मास्टर प्लान के कार्य जारी हैं। हालांकि कपाट बंद होने के चलते यहां आवाजाही नहीं हैं, ऐसे में निर्माण कार्यों में कोई दिक्कत नहीं आ रही है।

4 of 5
नीती घाटी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

डीएम ने धाम में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सिविक एमिनिटी सेंटर, मंदिर सौंदर्यीकरण, अराइवल प्लाजा, टीआईसीसी, आईएसबीटी, अस्पताल विस्तारीकण सहित अन्य कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें...रचा इतिहास: मिजोरम के राज्यपाल की एडीसी बनीं उत्तराखंड की मनीषा, देश की पहली महिला भारतीय सशस्त्र बल अधिकारी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यमुनोत्री में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
शाम होते ही धाम में ठंडी हवा चलनी शुरू हो जाती हैं, रात को पारा माइनस में पहुंच रहा है। धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद यहां मास्टर प्लान के कार्य जारी हैं। हालांकि कपाट बंद होने के चलते यहां आवाजाही नहीं हैं, ऐसे में निर्माण कार्यों में कोई दिक्कत नहीं आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें