फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall In Uttarakhand: बर्फ से ढका केदारनाथ...बदरीनाथ, गंगोत्री में भी बर्फबारी, तस्वीरों में कीजिए दीदार

Thu, 02 May 2024 07:29 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केदारनाथ धाम में बर्फबारी की ताजा तस्वीरे आज सुबह-सुबह सामने आई। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बुधवार देर शाम बाद ही मौसम ने करवट बदली। गंगोत्री धाम सहित गौमुख ट्रैक पर भी बर्फबारी हुई। वहीं, चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक आ गई।

बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ के साथ ही अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से मास्टर प्लान के कार्य भी प्रभावित हुए हैं।  जबकि, हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का काम भी बर्फबारी होने से प्रभावित हुआ है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, हर्षिल घाटी में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। वहीं, मैदानी इलाकों में सुबह से ही मौसम शुष्क बना हुआ है। 

4 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, मौसम विभाग ने शाम तक पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क ही रहेगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मीलों लंबा बर्फीला ढलान, आसमान के बीच तैरते बादल...यहां है एक और 'औली', तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें