थाई टॉप
- फोटो : अमर उजाला
दूर से नजर आते गमसाली, बम्पा और मलारी गांवों के नजारे बेहद दिलकश हैं। अभिषेक कहते हैं, औली में बर्फ ज्यादा समय नहीं टिकती, जिससे राष्ट्रीय स्तर के स्कीइंग प्रतियोगिताएं टालनी पड़ती हैं, लेकिन थाई टॉप में पूरे अप्रैल और मई के पहले हफ्ते तक इतनी बर्फ रहती है कि वहां स्कीइंग की जा सकती है। यहां इनरलाइन परमिट भी नहीं चाहिए।