फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली और केदारनाथ में हुई बर्फबारी ने बढ़ाया पर्यटकों का मजा, सुहावने मौसम की देखिए तस्वीरें...

Tue, 02 Jan 2018 08:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 7
snowfall in auli - फोटो : file photo
केदारनाथ और औली में हुई बर्फबारी ने मंगलवार को पर्यटकों का मजा और भी बढ़ा दिया।
विज्ञापन

2 of 7
snowfall in auli
केदारनाथ धाम में मंगलवार दोपहर बाद हल्की बर्फबारी शुरू हुई, जो देर शाम तक होती रही।
विज्ञापन

3 of 7
snowfall in kedarnath
जबकि भैरवनाथ मंदिर, दुग्ध गंगा की ऊपरी पहाड़ियों और वासुकीताल क्षेत्र में भारी हिमपात हुआ।

4 of 7
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : AmarUjala/file photo
केदारपुरी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान और चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि बर्फबारी से शीतलहर बढ़ गई है। सुबह दस बजे के बाद तापमान सामान्य हो रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
auli - फोटो : file photo
वहीं जोशीमठ औली में मौसम साफ होने के बाद मंगलवार को पर्यटकों ने बर्फ का जमकर लुत्फ उठाया। पर्यटक दस नंबर टावर तक बर्फ का मजा लेने पहुंचे। बीते सोमवार को औली में बर्फबारी हुई थी।
विज्ञापन

6 of 7
auli - फोटो : tripadvisor
हालांकि बर्फबारी अधिक न होने से औली के निचले हिस्से में जमीं बर्फ मंगलवार को चटख धूप खिलने से पूरी तरह से पिघल गई है। औली स्लोप में जमीं बर्फ में ही पर्यटकों ने खूब फोटो खिंचवाई और औली से प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
auli - फोटो : tripoto
मुंबई की पर्यटक कल्पना पाटेकर, निशा और मुनमुन का कहना है कि इस बार औली आने का मन बनाया। यहां प्राकृतिक सौंदर्य देख यहां से लौटने का मन नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें