बदरीनाथ धाम में इस सीजन का पहला हिमपात हुआ है। सोमवार को चार घंटे तक हुई बर्फबारी से धाम में चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। उधर, केदारनाथ में भी एक घंटा बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें, सीजन की पहली बर्फ से ढका बदरीनाथ
2 of 5
बदरीनाथ धाम में देश-विदेश से पहुंचे कई तीर्थयात्रियों ने पहली बार बर्फबारी होते हुए देखी। उन्होंने बर्फबारी के बीच फोटो खिंचवाकर इन क्षणों को अपने कैमरों में कैद किया। बारिश और बर्फबारी से धाम में काफी ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें, सीजन की पहली बर्फ से ढका बदरीनाथ
3 of 5
इस दौरान स्वामी चिदानंद महाराज ने रुद्रप्रयाग संगम में की गंगा आरती।
तस्वीरों में देखें, सीजन की पहली बर्फ से ढका बदरीनाथ
4 of 5
हैदराबाद से अपने परिवार के साथ बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे मुकेश शर्मा, रमेश और तारा चंद्र का कहना था कि बदरीनाथ में बिताए समय को वह ताउम्र नहीं भूलेंगे। दिल्ली से आए केशु सुब्बाराव ने बताया कि उन्होंने पहली बार इतनी नजदीक से बर्फबारी होते देखी।
तस्वीरों में देखें, सीजन की पहली बर्फ से ढका बदरीनाथ
5 of 5
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ का कहना है कि बदरीनाथ धाम में इस सीजन का पहला हिमपात हुआ है। धाम में तीर्थयात्रियों के रहने और खाने की पर्याप्त व्यवस्था है। केदारनाथ धाम में सोमवार को एक घंटा बर्फबारी हुई।