अब आपका ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी बदल गया है। ऐसे में इसके एक नहीं कईं फायदे आपको मिलेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
driving licence
देहरादून के वाहन चालकों को बुधवार से दिल्ली की तर्ज पर स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और वाहनों का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) मिलने शुरू हो जाएंगे। स्मार्ट डीएल और आरसी को वाहन चालक एटीएम की तरह पर्स में रख सकेंगे। स्मार्ट कार्ड के क्यूआर कोड में वाहन और चालक की पूरी जानकारी होगी। देहरादून आरटीओ से बतौर पायलट प्रोजेक्ट प्रदेश में बुधवार से इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन
3 of 6
driving license
उत्तराखंड में संभागीय परिवहन कार्यालयों से अभी तक वाहनों की आरसी एक पेज में प्रिंट होती है। डीएल का स्वरूप पिछले कुछ सालों से विजिटिंग कार्ड के रूप में किया है। संभागीय परिवहन कार्यालयों से एटीएम कार्ड की तरह स्मार्ट डीएल और आरसी की योजना है। इसकी शुरुआत बुधवार से देहरादून आरटीओ से होने जा रही है।
4 of 6
ड्राइविंग लाइसेंस
इसके बाद प्रदेश के सभी आरटीओ कार्यालयों में इसे लागू किया जाएगा। स्मार्ट कार्ड के क्यूआर कोड में वाहन चालक और आरसी में वाहन की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। विभागीय अधिकारी रोड चेकिंग के दौरान मोबाइल साफ्टवेयर की मदद से क्यूआर कोड की जानकारी पढ़ पाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Safe Driving Tips
आरटीओ कार्यालय स्तर पर स्मार्ट कार्ड की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत औपचारिक रूप से अपने कार्यालय से इसे शुरू करेंगे। इसके बाद नए वाहन चालकों को स्मार्ट डीएल और आरसी जारी की जाएगी। धीरे-धीरे पुराने वाहनों की आरसी और चालकों के डीएल भी स्मार्ट कार्ड के रूप में बनाए जाएंगे।
- सुधांशु गर्ग, आरटीओ
आरटीओ कार्यालय में लाइसेंस शुल्क
ड्राइविंग लाइसेंस लर्निंग (कार व दोपहिया) की फीस 420
ड्राइविंग नया लाइसेंस नियमित दोपहिया फीस 720 रुपये
ड्राइविंग नया लाइसेंस नियमित (कार व दोपहिया) फीस 1020 रुपये
ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण की फीस 450 रुपये
सिम्युलेटर ड्राइव में फेल होने पर री टेस्ट फीस 350 रुपये