सर्दियों के सीजन की पहली तेज बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम और आस-पास की चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।
विज्ञापन
2 of 8
snowfall in kedarnath
- फोटो : snowfall in kedarnath
धाम में तीन घंटे से अधिक समय तक बर्फ गिरी है। दोपहर शाम शुरू हुई बर्फबारी शाम करीब साढ़े पांच बजे तक गिरती रही।
विज्ञापन
3 of 8
snowfall in kedarnath
- फोटो : AmarUjala
कई स्थानों पर ढाई से चार इंज तक बर्फ जम चुकी है। बर्फबारी के बाद धाम धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
4 of 8
snowfall in kedarnath
- फोटो : AmarUjala
बुधवार को सुबह से सूरज और बादलों की आंखमिचौली होती रही लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम खुल गया। यहीं नहीं दोपहर में धाम में तेज धूप खिल गई।
विज्ञापन
5 of 8
snowfall in kedarnath
- फोटो : AmarUjala
लेकिन दोपहर एक बजे मौसम ने करवट बदली। आसमान में बादल छाने लगे और करीब पौने दो बजे हल्की बारिश के साथ बर्फबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन
6 of 8
snowfall in kedarnath
- फोटो : AmarUjala
शाम साढ़े पांच बजे तक बर्फबारी होती रही। हालांकि इससे पहले भी बर्फबारी हो चुकी है लेकिन यह सीजन की सबसे तेज बर्फबारी है।
विज्ञापन
7 of 8
snowfall in kedarnath
- फोटो : AmarUjala
हालांकि मंदिर परिसर में तो बर्फ जमा नहीं हो पाई लेकिन केदारपुरी क्षेत्र के कई स्थानों पर बर्फ जमी हुई है। मौसम बदलने से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
धाम में पारा गिरकर 2.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। केदारनाथ चौकी प्रभारी विपिन चंद्र पाठक ने बताया कि पूरी क्षेत्र में तेज सर्द हवा के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है।