फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा: युग राम राज का आया है...राम भक्ति में डूबी देवभूमि, जयकारों से गूंजी राजधानी

Sat, 20 Jan 2024 02:46 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही दून का माहौल राममय हो गया है। एक तरफ सीएम आवास में श्रीराम भजन संध्या का आयोजन किया गया तो दूसरी तरफ शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर राम के रंग में नजर आया।
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में निकली भव्य शोभायात्रा - फोटो : amar ujala

युग राम राज का आया है....जय श्री राम... जय श्री राम के जयकारों की गूंज शनिवार को शहर में सुनाई दी। रामनामी पटके और झंडे लिए जब दूनवासियों ने रामराज्य शोभायात्रा निकाली तो शहर में रामसेना नजर आई। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दून की श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति ने रामराज्य शोभायात्रा निकाली। इसमें एक किलोमीटर से ज्यादा दूर तक राम के भजनों पर नाचते केवल रामभक्तों का सैलाब दिखा।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोभायात्रा का परेड ग्राउंड से शुभारंभ किया। शनिवार को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति की ओर से आयोजित रामराज्य शोभायात्रा के लिए भाजपा कार्यकर्ता और रामभक्त परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भक्तों में जोश भरा। फिर वह भी शोभायात्रा की अगुआई करते हुए परेड ग्राउंड से कनक चौक तक गए। यहां उन्होंने सभी का अभिवादन कर श्रीराम मंदिर निर्माण की बधाई दी। शोभायात्रा कनक चौक से आगे बढ़ी और गांधी पार्क पहुंची। यहां से घंटाघर, पलटन बाजार, डिस्पेंसरी रो से होते हुए रेंजर्स ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हो गई।

दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई रामराज्य शोभायात्रा जब चली तो रामभक्तों ने पहले जयश्रीराम का उद्घोष किया। पूरे सैलाब के बीच दो बड़े डीजे पर रामभजन बज रहे थे जिनसे सबका उत्साह बढ़ता जा रहा था। शोभायात्रा जहां-जहां से गुजरती वहीं पर लोग पुष्पवर्षा कर स्वागत करते। राममंदिर के मॉडल वाले रथ को स्पर्श और प्रणाम करने की लोगों में होड़ रही। कलाकार नमन ने हनुमान का रूप धारण किया था। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोग लालायित दिखे।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शोभायात्रा - फोटो : amar ujala

राममंदिर की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
रामराज्य शोभायात्रा में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के मॉडल की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही जो शोभायात्रा के साथ साथ चलती रही। शोभायात्रा में शामिल दूनवासियों ने राममंदिर मॉडल के साथ खूब सेल्फी ली। जगह-जगह लोगो ने राम मंदिर के मॉडल के आगे प्रणाम किया।

मंच से दिए दर्शन, फिर यात्रा की बढ़ाई शोभा

रामराज्य शोभायात्रा से पूर्व परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के मंच पर हनुमानजी के रूप में एक कलाकार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा शुरू हुई तो वह भी रामभक्तों के साथ-साथ चलते रहे। मंच से लोगों को दर्शन देने के बाद शोभायात्रा में भी लोगों को निहाल कर दिया। वह राम के भजनों पर थिरकते तो आसपास के भक्त भी खुद को रोक नहीं पाए। कई जगह लोगों ने हनुमान के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन

3 of 5
युवाओं में उत्साह - फोटो : अमर उजाला

भगवान राम की कृपा से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड पर हमेशा भगवान राम की कृपा रही है। उन्हीं के आशीर्वाद से उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि अपनी आंखों के सामने भगवान श्रीराम का मंदिर बनते देख रहे हैं। कहा, हजारों साधु-संत, रामभक्तों, सनातन प्रेमियों के बलिदान के बाद इस पुण्य दिन के हम सब साक्षी बनेंगे। देवभूमि से भगवान श्रीराम का विशेष नाता है। देवप्रयाग में भगवान श्रीराम को समर्पित रघुनाथ मंदिर और बागेश्वर में निर्मल बहती सरयू नदी है। मां सरयू का उद्गम स्थल उत्तराखंड में है और सरयू किनारे ही अयोध्या धाम है। कहा कि रामकाज में उत्तराखंड के लोग हमेशा आगे रहते हैं। संवाद
 

4 of 5
शोभायात्रा - फोटो : amar ujala
अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड सदन : सीएम
अयोध्या में करीब तीन एकड़ भूमि पर उत्तराखंडवासियों के लिए भव्य उत्तराखंड सदन बनाया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तराखंड सरकार मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या जाएगी। कहा, प्राण प्रतिष्ठा के हम तब साक्षी बन रहे हैं, जब भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। कश्मीर से धारा 370 समाप्त की गई है। देश में जी-20 का सफल आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोटद्वार में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल हुईं विधानसभा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

‘हनुमानजी’ देंगे बीए फाइनल की परीक्षा
देहरादून। रामराज्य शोभायात्रा में हनुमानजी का वेश धारण किए नमन ने सबका ध्यान खींचा। नमन देहरादून के रहने वाले हैं। वह इस वर्ष डीडी कॉलेज में बीए फाइनल वर्ष के छात्र हैं। नमन ने बताया कि प्रभु राम में उनकी अटूट आस्था है। हनुमानजी राम के अनन्य भक्त थे। उनके मन में भी रामराज्य शोभायात्रा में हनुमानजी के कॉस्ट्यूम पहनकर शामिल होने की इच्छा हुई। सप्ताह भर से वह इसी कॉस्टूयम को पहनकर हनुमान जी की तरह चलने व भाव-भंगिमा का अभ्यास कर रहे थे। उन्होंने कहा, रामजी की शोभायात्रा में हिस्सा लेने से उनका जीवन धन्य हो गया। संवाद

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, UKPSC और UKSSSC ने निकाली भर्तियां, पढ़ें जरूरी अपडेट

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें