फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: राममय हुआ देहरादून...सीएम आवास में भजन संध्या, शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, तस्वीरें

Fri, 19 Jan 2024 10:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
राममय हुआ देहरादून - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही दून का माहौल राममय हो गया है। एक तरफ सीएम आवास में श्रीराम भजन संध्या का आयोजन किया गया तो दूसरी तरफ शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर राम के रंग में नजर आया।

सीएम आवास पर श्रीराम भजन संध्या में शामिल होने के लिए राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व कई पार्टी विधायक भी पहुंचे।

Ram Mandir: देहरादून में कल निकाली जाएगी रामलला की भव्य शोभायात्रा, शहर में यहां रूट रहेंगे डायवर्ट
 
विज्ञापन

2 of 6
राममय हुआ देहरादून - फोटो : अमर उजाला
सबसे सुंदर कांड का पाठ हुआ और उसके बाद प्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मिश्रा ने अपने राम भजनों से पूरे वातावरण को राममय कर दिया। मुख्यमंत्री आवास में भजन संध्या के आयोजन के लिए विशेष प्रबंधन किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
राममय हुआ देहरादून - फोटो : अमर उजाला
उधर, श्री श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से श्रीराम मंदिर नगर निमंत्रण यात्रा निकाली गई। आकर्षण का केंद्र रही श्रीराम मंदिर के मॉडल की झांकी के दर्शन के लिए दून में रामभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के भजनों से दून गूंज उठा।

4 of 6
राममय हुआ देहरादून - फोटो : अमर उजाला
श्री श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज से श्रीराम मंदिर नगर निमंत्रण यात्रा निकाली गई। इसमें भगवान श्रीराम के साथ माता सीता, राम दरबार, लड्डू गोपाल, हनुमान जी की झांकी दूनवासियों के आकर्षण का केंद्र रही। 
विज्ञापन

5 of 6
राममय हुआ देहरादून - फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज से शुरू होकर सहारनपुर चौक, झंडे जी होते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से निकाली गई। इसमें भगवान श्रीराम के भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। रामभक्त भजनों पर थिरकते हुए शोभायात्रा में आगे बढ़े। लोगों ने शोभायात्रा में शामिल झांकियों के साथ सेल्फी भी ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घंटाघर पर लगी स्क्रीन पर चले भजनों पर झूमे रामभक्त् - फोटो : अमर उजाला
देहरादून के घंटाघर पर स्क्रीन पर दिख रही भगवान राम की तस्वीर खासा आकर्षण का केंद्र बनी है। शुक्रवार को रामभक्त भजनों पर खूब झूमे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें