देहरादून में फायरिंग के बाद जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
पटेलनगर में खड़े एक गुट के युवकों से विवाद करने कार सवार गुरमीत, अमन, रोहित नाम के युवक पहुंचे। यहां झगड़े के बाद कार सवार जाने लगे तो पीछे से डंडे लेकर कई युवक आए और उनमें से एक ने कार के पिछले शीशे (रियर विंड सील) पर डंडा मारकर कांच तोड़ दिया। इसके बाद कार सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। पटेलनगर में हुई झगड़े और फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद यहां से कार सवार तेजी से भागे तो सफेद रंग की बाइक और एक अन्य दो पहिया वाहन पर युवकों ने उनका पीछा किया। यहां से पीछा करते हुए शिमला बाईपास रोड पर पहुंचे जहां कार सवारों ने दोबारा फायरिंग की।