शिवसेना कार्यकर्ताओं की ओर से नैनीताल के सूखाताल स्थित मंदिर परिसर में पशु बलि देने की तैयारी की सूचना से शुक्रवार को पुलिस महकमे में खलबली मच गई। हरकत में आई पुलिस ने शिव सेना के प्रदेश महासचिव समेत 12 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सूखाताल क्षेत्र में स्थित मंदिर परिसर में शिवसेना के कार्यकर्ताओं की ओर से पशु बलि देने की रणनीति बनाने की सूचना मिली। इस पर कोतवाल अशोक कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिवसेना के कार्यकर्ताओं को मंदिर परिसर और आसपास पशु बलि प्रतिबंधित होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस पर कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इस पर पुलिस सभी को हिरासत में लेकर एक वाहन से कोतवाली ले आई। कोतवाली में भी देर तक कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। बाद में कोतवाल ने सभी का नाम पता दर्ज कर उन्हें शांति व्यवस्था में खलल नहीं डालने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। नारेबाजी करने वालों में प्रदेश महासचिव भूपाल सिंह कार्की समेत नगर अध्यक्ष मुन्ना लाल, दीप चंद्र, गौरव सिंह, मनोज बेदी, जतिन सिंह, नंदन सिंह, धीरज, सुशील, आदि थे।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नंदा देवी महोत्सव में शुक्रवार तड़के चार बजे से शाम छह बजे तक 79 भक्त बकरों को लेकर पूजा अर्चना के लिए मां नयना देवी मंदिर में पहुंचे। पशुपालन विभाग की ओर से पंजीकरण के बाद बकरों को पुलिस सुरक्षा के बीच मंदिर में ले जाकर पूजा अर्चना की गई।
इसमें पशुपालन विभाग की ओर से नोडल अधिकारी डॉ. हेमा राठौर, डॉ. दीपाली लालवानी, डॉ. स्वाति भोज, डॉ. नेहा चौधरी, डॉ. मोहन आर्य, राजीव पाठक, अमित कुमार, दीपक कुमार, नवीन चंद्र, प्रकाश सनवाल, सुरेश चंद्र आर्य, गोविंद सागर आदि सफल बनाने में जुटे रहे।