फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामना हत्याकांड: आरोपी पति ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म, बताया क्यों करवाई पत्नी की बेरहमी से हत्या

Sat, 07 Sep 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में बुटीक संचालिका कामना रोहिल्ला की हत्या की साजिश रचने के आरोपी पति अशोक रोहिल्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अशोक ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि कामना उसे पति तक नहीं मानती थी। छोटी-छोटी बात पर अपमानित करती थी। अशोक ने बताया कि रिंकू को केवल इसलिए मारा गया, ताकि आगे जाकर कामना की हत्या में उसे फंसाया जा सके।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अशोक का पुलिस निगरानी में श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद थाने ले जाकर उससे पूछताछ की गई। अशोक ने बिना ना-नकुर पूरी कहानी सुना दी। उसका कहना था कि उसकी जिंदगी नर्क बन चुकी थी। उनके बीच पति और पत्नी जैसा कोई रिश्ता नहीं बचा था। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
अक्सर कामना के पुरुष मित्र उसके सामने ही घर में दाखिल हो जाते थे। देर रात तक कामना वीडियो चेटिंग आदि मशगूल रहती थी। कारोबार कामना के हाथ में होने के कारण उसे पैसों की दिक्कत भी होनी लगी थी। उस पर पहले से ही लाखों का कर्जा हो गया था। इन्हीं वजहों से उसने कामना की हत्या कराने का फैसला किया। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अशोक का कहना था कि उसने नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी पकड़ा जाएगा। एक साल पहले काफी मंथन के बाद हत्य का प्लान बनाया था। इसमें कई बार बदलाव भी किए गए। पुलिस को झांसा देने के लिए ही उसने खुद को गोली मरवाई थी। उसने बताया कि हत्या से पहले कुछ दिन उसने बाहरी तौर पर कामना के साथ रिश्तों में मिठास दिखाने की कोशिश की थी, लेकिन सब कुछ बेकार रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कामना हत्याकांड में जेल में बंद सरधना, मेरठ निवासी सुपारी किलर गौरव शर्मा की सात दिन की पुलिस रिमांड स्वीकृत हो गई है। कोर्ट ने विवेचक की अर्जी पर सुनवाई के दौरान यह फैसला दिया। पुलिस शनिवार शाम गौरव शर्मा को जेल से अभिरक्षा में लेगी। पुलिस कामना हत्याकांड में विस्तृत पूछताछ करने के साथ गौरव को रिंकू का शव बरामद कराने राजस्थान लेकर जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें