फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए उस जगह के बारे में खास बातें, जहां होने जा रही है फूलन देवी के कातिल की शादी

Mon, 29 Jan 2018 08:55 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
sher singh rana
डकैत से सांसद बनी फूलन देवी को मौत के घाट उतारे वाले शेर सिंह राणा के सिर पर सेहरा सजने वाला है। जहां वह शादी कर रहा है वह जगह भी बेहद खास है।








 
विज्ञापन

2 of 6
shanti kunj
जी हां, शेर सिंह राणा हरिद्वार के शांतिकुंज में शादी करेगा। यह स्थान आचार्य श्री रामशर्मा और उनकी पत्नी भगवती देवी शर्मा की समाधि स्थली है।  यह स्थान चैतन्य तीर्थ प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा के रुप में जाना जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
shanti kunj
शांतिकुंज का देवात्मा हिमालय मंदिर यहां उत्तराखंड के प्रमुख धामों के दर्शन होते है ,साथ ही यहां पर ध्यान में बैठ कर आप मानसिक शांति का एहसास कर सकते हैं। यहां सभी धर्म-संप्रदाय के पवित्र प्रतीक चिह्न, जड़ीबूटियों की दुर्लभ वाटिका और गायत्री परिवार की स्थापना से लेकर अब तक की गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी देख सकते हैं।

 

4 of 6
shanti kunj
विश्वामित्र ऋषि की तपस्थली मे बना गायत्री माता मंदिर सबको विश्वशांति के लिए प्रेरित करता है। ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान। इसकी स्थापना 1971 में गायत्री जयंती पर किया गया था। यहां शोध संस्थान में धर्म और अध्यात्म के विषयों का वैज्ञानिक रुप से शोध किया जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
shanti kunj
खास बात यह है कि, गायत्री माता की मूर्ति के पास एक दीपक जल रहा है। जो कि 1926 से निरंतर प्रज्जवलित है। इस दीपक को 1 हजार करोड़ गायत्री मंत्र के साथ प्रतिष्ठित किया गया था। शांतिकुंज के ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान में मां गायत्री का एक रुप। यहां मां गायत्री के अनेकों रुपों के दर्शन कर देवी गायत्री के विराट स्वरुप को जाना जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शेर सिंह राणा - फोटो : AmarUjala
बता दें कि, शेरसिंह की शादी मध्यप्रदेश के छतरपुर के एक राजनीतिक परिवार की बेटी से होगी।  शादी की तिथि अभी तय नहीं हुई है। रुड़की के पूर्वी राजपूताना बीटी गंज निवासी शेर सिंह राणा उर्फ शेरू पुत्र सुरेंद्र सिंह को वर्ष 2013 में दिल्ली की विशेष अदालत ने पूर्व सांसद फूलन देवी के कत्ल का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जबकि उसके तीन दोस्तों को बरी कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें