डाकू से राजनेता बनी फूलन देवी की हत्या के मुख्य आरोपी शेर सिंह राणा की आज शादी हो रही है। शादी के लिए कई दिन पहले ही रिश्तेदारों के रूड़की स्थित घर में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। आज शाम को शादी की भव्य दावत भी दिए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन
2 of 5
sher singh rana
वर्ष 2001 में सपा सांसद एवं पूर्व दस्यु सुंदरी फूलन देवी की अशोका रोड पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप रूड़की निवासी शेर सिंह राणा और उसके तीन दोस्तों पर लगा। कुछ समय बाद शेर सिंह राणा ने अपने दोस्तों के साथ देहरादून प्रेस क्लब में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
sher singh rana
उसे दिल्ली की अतिसुरक्षित समझी जाने वाली तिहाड़ जेल भेज दिया गया। 2004 में वह फिल्मी तरीके से यहां से फरार हो गया और बांग्लादेश, दुबई होते हुए अफगानिस्तान चला गया। बाद में उसे फिर गिरफ्तार कर दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया गया। वर्ष 2017 में उसे जमानत मिल गई।
4 of 5
sher singh rana
राणा ने 2012 में उत्तर प्रदेश के जेवर क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा, जिसे वह हार गया। जमानत के बाद से राणा की शादी की चर्चा चल रही थी।
बताया जा रहा है कि राणा की शादी भरतपुर के एक रसूखदार परिवार की बेटी प्रतिमा से की जा रही है। शादी की सभी रस्में रूड़की में ही पूरी होंगी। राणा ने दावा किया कि उसने करोड़ों का दहेज ठुकराकर केवल एक चांदी का सिक्का लिया है।