फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें! यहां Aadhaar को लेकर ये लापरवाही पड़ सकती है भारी, झेलना पड़ेगा बड़ा नुकसान

Tue, 20 Feb 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
आधार कार्ड
अगर आपने यहां आधार कार्ड नहीं दिया तो आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

 
विज्ञापन

2 of 6
money
छात्रवृत्ति के आवेदनों में गलत आधार नंबर भरने या न होने के कारण जिलेभर के करीब एक हजार छात्रों की छात्रवृत्ति अटक गई है। इसके अलावा आधार वेलिडेशन के दौरान छात्रों के नामों समेत कई खामियां पाई गई हैं। इसके चलते समाज कल्याण विभाग ने ऐसे सभी आवेदकों की छात्रवृत्ति रोक दी है और 24 फरवरी तक संशोधित ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
छात्रवृत्ति
समाज कल्याण विभाग ने वर्ष 2016-17 में छात्रवृत्ति के लिए 11वीं, 12वीं से लेकर कॉलेज तक के छात्रों के आवेदन 15 फरवरी तक स्वीकार किए थे। छात्रवृत्ति के आवेदन फार्म में इस बार आधार नंबर भी भरना था, लेकिन बड़ी संख्या में छात्रों ने आधार नंबर के स्थान पर 12 शून्य भर दिए।

4 of 6
Apply
 इसके अलावा आवेदनों में नाम के साथ सरनेम (कुमार, सिंह आदि) जैसी गड़बड़ियां भी हैं। ऐसे में आधार का वेलिडेशन के दौरान ऐसे आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। बता दें 11वीं और 12वीं के छात्रों को 2750 रुपये और इससे ऊपर की कक्षाओं के छात्रों को कॉलेज की फीस के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
online apply
वर्ष 2016-17 के आधार कार्डों की जांच में कई तरह की त्रुटियां पाई गई हैं। ऐसे मामले पकड़ में आने के 24 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम मौका दिया है। छात्र सीधे साइट पर जाकर स्वयं इन गल्तियों में सुधार कर सकते हैं। 24 फरवरी के बाद साइट बंद हो जाएगी।
-अनुराग शंखधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
online apply
ये है वेबसाइट
scholarship.uk.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें