12 अक्तूबर को विजयदशमी
इसके बाद नवमी तिथि शुरू होगी। घट स्थापना पर इस बार कन्या राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। जिसमें बुध, सूर्य, केतु और चंद्रमा विराजमान रहेंगे। उत्तराखंड विद्वत सभा के अध्यक्ष आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने बताया कि नवरात्र में नौ अक्तूबर को कालरात्रि पूजा की जाएगी। वहीं 12 अक्तूबर को विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Navratri 2024: नहीं थमेंगे महिलाओं के कदम, बच्चे सरकार संभाल लेगी...अब यहां क्रेच के सुविधा मिलने से बड़ी राहत
श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में होगी भजन संध्या
सहारनपुर चौक स्थित श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में नवरात्र में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुभ मुहूर्त में घट स्थापना होगी। इसके बाद मां भगवती की प्रतिमा को चोला अर्पण कर पूजा-अर्चना की जाएगी। तीन से 11 अक्तूबर तक मंदिर में मेला मैया की भजन संध्या के नाम माता रानी की चौकी होगी।