उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे सुयश की बरात में भारी संख्या में अनुयायी पहुंचे। इस दौरान सड़क पर लघु भारत जैसा नजारा दिखा। आप भी देखिए...
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शादी में शामिल होने के लिए चंडीगढ़, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, भूटान और दिल्ली समेत कई जगह से पहुंचे अनुयायी अपनी लोक सांस्कृतिक टोलियों के रूप में बरात में शामिल हुए।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अनुयायियों ने अपनी टोलियों में अपने-अपने प्रदेशों की लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया। वे नाचते-गाते बरात में शामिल हुए। बरात दोपहर चार बजे ऋषिकुल मैदान से शुरू होकर अग्रसेन चौक, भल्ला कॉलेज, नगर निगम डामकोठी होते बैरागी कैंप पहुंचेगी।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सुयश के विवाह समारोह के लिए हरिद्वार के बैरागी कैंप में विशाल मंडप सजाया गया है। शादी में कई वीवीआईपी शामिल होंगे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यक्रम तय है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कई प्रदेशों के राज्यपालों के भी शादी में पहुंचने की चर्चा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है। अपने बड़े बेटे की शादी भी सतपाल महाराज ने इसी जगह पर की थी।