फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही शादी: हल्दी सेरेमनी के समय भावुक हुईं रीवा की राजकुमारी मोहिना, देखिए तस्वीरें...

Tue, 15 Oct 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : इंस्टाग्राम
रीवा की राजकुमारी और टीवी एक्ट्रेस मोहिना सिंह अपनी हल्दी सेरेमनी के समय भावुक हो गईं। हरिद्वार में उनकी हल्दी का कार्यक्रम भी भव्य किया गया था। तस्वीरों में देखिए...
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : इंस्टाग्राम
कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ मोहिना आज सात फेरे लेंगी। उनकी शादी का कार्यक्रम वैरागी कैंप में रखा गया है। शादी के कार्यक्रम की तैयारियां भी भव्य की गई हैं। इससे पहले सोमवार को दिन में हल्दी का कार्यक्रम किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस दौरान मोहिना ने पीले और गोल्डन रंग के कपड़े पहने थे। साथ ही उन्होंने माथे पर फूलों का टीका और हाथों में भी फूलों के कंगन पहने थे। इस दौरान भी वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी हल्दी में शामिल होने के लिए कई रिश्तेदार भी पहुंचे हैं।

4 of 5
- फोटो : इंस्टाग्राम
उनकी हल्दी सेरेमनी खुले आंगन में की गई। वहीं इस दौरान कई कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दी। इस दौरान शादी समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदारों ने भी खूब एंजॉय किया। जब रिश्तेदारों और उनके दोस्तों ने उन्हें हल्दी लगाई तो वे कुछ भावुक दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : इंस्टाग्राम
रविवार को मोहिना की मेहंदी और संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेहंदी के दिन उन्होंने पिंक और ग्रीन कलर का लहंगा पहना था। उनके कपड़ाें में राजपूती टच झलक रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें